CJP Protest: अभिजीत दिपके की तबीयत बिगड़ी, समर्थकों से मांगी माफी, BJP पर भी लगाया हिंसा भड़काने का आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने अपने समर्थकों से माफी मांगते हुए कहा कि अगर आप वह जंतर-मंतर में न दिखाई दें तो उन्हें माफ करें। दरअसल, दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट साझा कर अपने स्वास्थ की जानकारी दी है।
यह भी पढ़े -विधानसभा में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस विधायकों ने खाद-बीज संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ दिया धरना
यह भी पढ़े -कांग्रेस से नाराजगी खत्म! पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचे अवधेश नायक, बीजेपी प्रत्याशी से मीटिंग के बाद लग रही थीं 'घर वापसी' की अटकलें
अभिजीत दिपके को क्या हुआ?
पिछले कुछ दिनों से मुझे बुखार और शरीर में तेज दर्द है लेकिन पेनकिलर लेकर मैं काम चला रहा हूं। अगर आज मैं जंतर-मंतर पर न दिखूं तो माफ कीजिएगा। मुझे ठीक होने के लिए कुछ घंटे आराम करने की जरूरत है। शाम तक मैं विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर वापस आ जाऊंगा।
CJP संस्थापक का बड़ा आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा कि जान-बूझकर विरोध प्रदर्शन में बाधा डालने के लिए बाहर से लोगों को भेजा जा रहा है। हम यहां एक महीने से बैठे हैं। एक महीने में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। लेकिन अब, जैसे-जैसे यह विरोध प्रदर्शन बढ़ा है, BJP बाहर से गुंडों को भेजकर जान-बूझकर लोगों को उकसा रही है। पत्थर फेंकने वाले लोग BJP के ही हैं। पुलिस यहां ट्रकों में भरकर पत्थर लाती है। BJP के गुंडे आते हैं, पत्थर फेंकते हैं और फिर CJP के लोगों को बदनाम करते हैं।
Created On :   23 July 2026 12:57 PM IST










