MP News: डिंडोरी के सरकारी अस्पताल में पानी की बोतल से चढ़ाई ड्रिप, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के डिंडोरी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़ा कर दिया है। जिसे लेकर विपक्षी दल के नेता सरकार पर निशाना साध रहे है। डिंडोरी के सरकारी अस्पताल में एक मरीज को पानी की बोतल में ड्रिप चढ़ाई जा रही है। इसे लेकर कांग्रेस, सरकार पर हमलावर है। और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार पर कई तरह के आरोप लगा रही है।
इस मामले को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं से नहीं अपने प्रचार से मतलब है, डिंडोरी के सरकारी अस्पताल में पानी की बोतल से ड्रिप चढ़ रही है, उन्होंने कहा क्या यही है भाजपा के डबल इंजन का "स्वास्थ्य मॉडल" है। कांग्रेस नेता ने मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को वेंटिलेटर पर बताया, साथ ही सरकार पर प्रचार में मस्त होने का आरोप लगाया। प्रदेश की जनता इलाज नहीं, बदहाली झेल रही है ।
Created On :   23 July 2026 1:37 PM IST









