CJP Protest: छात्रों के सामने झुकी सरकार? सीजेपी के एड्रेस पर बात करने को तैयार, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा दावा

छात्रों के सामने झुकी सरकार? सीजेपी के एड्रेस पर बात करने को तैयार, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा दावा
दिल्ली में नीट पेपर लीक का मामला गरमाया हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) बड़े मार्च के बाद सड़क से लेकर संसद तक सियासत और तेज हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में नीट पेपर लीक का मामला गरमाया हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) बड़े मार्च के बाद सड़क से लेकर संसद तक सियासत और तेज हो गई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान सामने आया है, उनका कहना है कि छात्र जहां भी चाहें, वहां पर सरकार उनसे बात करने को तैयार है। केंद्रीय मंत्री ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब भारत सरकार ने दावा किया है कि उनकी तरफ से भेजे गए बातचीत के प्रस्ताव को सीजेपी ने ठुकरा दिया है।

छात्रों से की अपील

केंद्रीय मंत्री अपने बयान में कहते हैं, "सरकार की तरफ से आंदोलन कर रहे छात्रों से एक अपील करना चाह रहा हूं। सरकार की ओर से हम चर्चा के लिए हर समय तैयार हैं। सरकार के दरवाजे खुले हैं। हम छात्रों को कहना चाहते हैं कि आप कभी भी चर्चा करना चाहें आपकी सुविधानुसार हम चर्चा के लिए तैयार हैं। आंदोलन के अलावा दूसरे विषय को लेकर भी सरकार चर्चा के लिए तैयार रहेगी।"

छात्रों के मुताबिक समय

जितेंद्र सिंह आगे कहते हैं, "छात्र चर्चा के लिए जितना समय मांगेंगे हम देने के लिए तैयार हैं। चर्चा में देश के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और उनके साथ में भी रहूंगा। धीरे-धीरे हम चर्चा करके समाधान की तरफ बढ़ सकते हैं और समाधान से ही नया रास्ता भी निर्धारित हो सकता है। जहां भी आप कहें, चाहे आप जेपी नड्डा के आवास पर कहें या आप कहें ऑफिस में तो वहां चर्चा हो सकती है। हमारे लिए ये प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है। छात्रों और उनके प्रतिनिधियों से बातचीत करने के लिए सरकार की तरफ से चार बार प्रस्ताव जा चुका है।"

बातचीत पर क्या बोली थीं CJP?

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सीजेपी ने कहा था कि उन्होंने सरकार के सामने उनकी मांगें रख दी है। अब इसके बाद सरकार को उनसे बात करनी है तो इसके लिए उन्हें उनके पास आना होगा। अब वे किसी हालात में सरकार के पास नहीं जाएंगे। यानी सीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि वो किसी मंत्री के घर या दफ्तर में आगे की बातचीत के लिए नहीं जाएंगे।

Created On :   23 July 2026 4:47 PM IST

Tags

Next Story