Maharashtra Politics: पार्टी बदलते ही बढ़ी माननीय की ठसक? शिवसेना यूबीटी से शिंदे गुट में शामिल सांसद ने पत्रकार को दी धमकी, बचाव में उतरे एकनाथ शिंदे!

पार्टी बदलते ही बढ़ी माननीय की ठसक? शिवसेना यूबीटी से शिंदे गुट में शामिल सांसद ने पत्रकार को दी धमकी, बचाव में उतरे एकनाथ शिंदे!
शिवसेना यूबीटी से बगावत कर शिंदे गुट में शामिल होने वाले सांसद संजय दिना पाटिल विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने पत्रकारों को धमकी देते हुए उन पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना यूबीटी से बगावत कर शिंदे गुट में शामिल होने वाले सांसद संजय दिना पाटिल विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने पत्रकारों को धमकी देते हुए उन पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि अगर यहां दोबारा आए तो मैं मारकर भगाऊंगा। यही नहीं इसके आगे उन्होंने यहां तक कहा कि मेरी इस बात को आप लोग अपने कैमरे में भी रिकॉर्ड कर लीजिए। यह बात मैं पुलिस के सामने कह रहा हूं, जो करना हो कर लो।

पाटील के इस विवादित बयान पर महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) ने सीएम से उनके इस्तीफे की मांग की है। वहीं, इस मामले पर शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रमुख और महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया सामने आई है।

क्या बोले एकनाथ शिंदे?

एकनाथ शिंदे ने पाटिल के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा पत्रकारों को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने कहा, 'मैं इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी लूंगा और फिर आपसे विस्तार से बात करूंगा। हालांकि, मेरी सांसद संजय दिना पाटिल से चर्चा हुई है। उन्होंने मुझसे कहा कि पत्रकारों के बारे में गलत टिप्पणी करने की उनकी बिल्कुल भी मंशा नहीं थी। मेरे और पत्रकारों के संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं। पत्रकारों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था।'

उन्होंने आगे कहा, 'जो लोग रोज उनके खिलाफ बोलते हैं, रोज अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं, ‘तोड़ दो, मार दो, घर में घुसो’ जैसी बातें करते हैं और बेहद निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग करते हैं, यह मीडिया का भी अपमान है। वे लंबे समय से क्या-क्या बोलते रहे हैं, यह हमने देखा है। इसी का गुस्सा संजय पाटिल के मन में है। उन पत्रकारों के प्रति संजय दिना पाटिल के मन में कोई व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है।'

इसके साथ ही एकनाथ शिंदे ने यह कहा कि संजय दीना पाटिल को अपने व्यवहार के लिए सामने आकर पत्रकारों से क्षमा मांगनी चाहिए।

सीएम फडणवीस ने दी चेतावनी

वहीं, संजय पाटिल के बयान पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नाराजगी जताई है। एकनाथ शिंदे के साथ हुई बैठक में सीएम फडणवीस ने स्पष्ट कहा कि महायुति में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में गठबंधन में शामिल किसी भी मंत्री, नेता या फिर विधायक का इस तरह बयान सहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए उन पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Created On :  

Tags

Next Story