UP Politics: प्रदेश की राजनीति में मुकेश साहनी ने मचा दी हलचल, जाने विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की एंट्री पर क्या बोले?

प्रदेश की राजनीति में मुकेश साहनी ने मचा दी हलचल, जाने विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की एंट्री पर क्या बोले?

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले सभी पार्टियां अपनी जमीन तलाशने में लगी हुई हैं। इसी बीच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) चीफ मुकेश साहनी ने बड़ा बात कर दी है। उन्होंने रविवार (12 अप्रैल) को राजधानी लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए निषाद पार्टी चीफ और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को अल्टीमेटम दिया है। साहनी ने कहा निषाद समाज को अगले 6 महीने के अंदर अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा दिलवाएं, वरना हमारे साथ आ जाएं।

वीआईपी पार्टी चीफ ने क्या कहा?

मुकेश साहनी ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी चुनाव में उतरेगी। आगे उन्होंने संजय निषाद को असमंजस वाली स्थिति में डाल दिया है। बोले, “संजय निषाद को छः महीने का समय देते हैं। इस दौरान निषाद समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण दिलवा दें। अगर आरक्षण नहीं दिलाया तो हमारे साथ आ जाएं। अगर संजय निषाद हमारे साथ आएंगे तो मैं उनका गठबंधन इंडिया गठबंधन से करवा दूंगा।”

उन्होंने बिहार की राजनीति पर बोलते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी ने वहां जनता के साथ छल किया है। अब नीतीश कुमार की जगह लोडर मुख्यमंत्री बनाएंगे। आगे कि बिहार की जनता सब देख रही है। बता दें, मुकेश साहनी यूपी में अन्य दलों के साथ अपना गणित बिठा रहे हैं। साहनी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं इस लिहाज से एनडीए के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके इस दांव ने प्रदेश की राजनीति में हलचल जरुर मचा दी है।

Created On :   12 April 2026 11:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story