Bihar News: नए CM को लेकर कवायद तेज, मंत्री विजय चौधरी का आया बड़ा बयान, कहा- NDA के भीतर गहन चर्चा का दौर जारी

नए CM को लेकर कवायद तेज, मंत्री विजय चौधरी का आया बड़ा बयान, कहा- NDA के भीतर गहन चर्चा का दौर जारी

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नए CM को लेकर कवायद तेज है। नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद राज्य की कमाल कौन सभालेगा इसके लिए NDA के भीतर गहन चर्चा का दौर जारी है। इसी बीच बिहार सरकार में जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री के रूप में कार्यरत विजय कुमार चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा नई सरकार के गठन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। अभी मंत्रिमंडल को लेकर कोई बातचीत नहीं हो रही है अगर कोई चर्चा होगी तो खुद ही पता चल जाएगा।

नए सरकार गठन पर क्या बोले मंत्री विजय चौधरी?

मंत्री विजय चौधरी से जब नए CM चहरे के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा मुख्यमंत्री कौन होगा BJP को तय करना है। उनकी अनुशंसा पर NDA के विधायक दल में नेता चुना जाएगा। सीएम वही चुना जाएगा जो एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा। BJP की उसमें अहम भूमिका होगी। भाजपा सलाह मुशविरा करेगी उसके बाद नाम का मुहर लगेगी।

खबर है कि सीएम नीतीश कुमार 14 तारीख तक इस्तीफा दे सकते हैं और 15 अप्रैल को नया सीएम शपथ ले सकते हैं। रविवार (12 अप्रैल) को उपमुख्यमंत्री सीएम सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है। इससे पहले शनिवार (11 अप्रैल) को सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। जिसके बाद से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।

राज्यसभा सदस्य बनने के बाद सम्राट चौधरी ने दी बधाई

आपको बता दें, नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले चुके हैं। सभापति सी पी राधाकृष्णन ने नीतीश को राज्यसभा की शपथ दिलाई थी। सीएम सम्राट चौधरी चौधरी समेत कई नेताओं ने नीतीश कुमार को बधाई दी। बिहार गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, ''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। बिहार में सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में आपका ऐतिहासिक योगदान है। मजबूत आधारभूत संरचना का निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, महिला सशक्तिकरण की प्रभावी पहल और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था ने राज्य को नई पहचान दी है।’’

Created On :   12 April 2026 6:58 PM IST

Tags

Next Story