मणिपुर में सुबह 9.30 बजे तक 8.94 फीसदी मतदान, डिप्टी सीएम ने डाला वोट

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 मणिपुर में सुबह 9.30 बजे तक 8.94 फीसदी मतदान, डिप्टी सीएम ने डाला वोट
हाईलाइट
  • कोविड संक्रमितों के लिए अलग व्यवस्था
  • सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा

डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर  विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पांच जिलों की 38 सीटों पर सोमवार सुबह से ही, वोटिंग जारी हो चुकी  है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। कोविड  संक्रमित लोगों के लिए मतदान के लिए शाम तीन से 4 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

इस चरण में 12 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 5.80 लाख पुरुष और 6.28 लाख महिला मतदाता हैं। इनके लिए 1721 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इलेक्शन कमीशन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में उतरे उम्मीदवारों में से  39 प्रत्याशी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं।

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में मतदान किया, इनमें इंफाल पूर्वी, इंफाल पश्चिमी, बिशनपुर, चूराचांदपुर और कांगपोकपी जिले शामिल हैं। पहले चरण में चर्चित चेहरों में हिंगांग से सीएम एन बीरेन सिंह, सिंगजामेई से स्पीकर वाई खेमचंद सिंह, उरीपोक से डिप्टी सीएम युमनाम जॉयकुमार सिंह और नंबोल से राज्य कांग्रेस प्रमुख एन लोकेश सिंह हैं।  इन सीटों पर 15 महिला समेत 173 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।


 

Created On :   28 Feb 2022 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story