सलमान खुर्शीद के बाद अब राशिद अल्वी के बयान पर विवाद, भाजपा ने कांग्रेस के विचारों को जहर घोलने वाला बताया

After Salman Khurshid, now the controversy over Rashid Alvis statement, BJP calls Congresss views as poison.
सलमान खुर्शीद के बाद अब राशिद अल्वी के बयान पर विवाद, भाजपा ने कांग्रेस के विचारों को जहर घोलने वाला बताया
बुक पर बयानों की राजनीति सलमान खुर्शीद के बाद अब राशिद अल्वी के बयान पर विवाद, भाजपा ने कांग्रेस के विचारों को जहर घोलने वाला बताया
हाईलाइट
  • खुर्शीद की किताब से पैदा विवाद जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब और हिंदुत्व के बारे में उनके विचार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद अभी थम भी नहीं पाया था कि कांग्रेस के एक और नेता राशिद अल्वी भी अपने बयान को लेकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।

भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने राशिद अल्वी के बयान वाले वीडियो को ट्वीट करते हुए कांग्रेस के विचारों में जहर घुले होने तक का आरोप लगा दिया। अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान वाले वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा , सलमान खुर्शीद के बाद अब कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी जय श्री राम कहने वालों को निशाचर (राक्षस) बता रहे हैं। राम भक्तों के प्रति कांग्रेस के विचारों में कितना जहर घुला हुआ है।

आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन बोको हरम और आईएसआईएस से करने पर देश में पहले से ही राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। भाजपा ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से हिन्दुओं का अपमान करने वाले नेताओं को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की थी। सलमान खुर्शीद , पी. चिदंबरम , मणिशंकर अय्यर और शशि थरूर के बयानों का जिक्र करते हुए गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गांधी परिवार पर तीखा हमला भी बोला था और अब राशिद अल्वी के बयान ने भाजपा को कांग्रेस पर हमला बोलने का एक और बड़ा मुद्दा थमा दिया है। भाजपा , कांग्रेस नेताओं के इन बयानों को बड़ा मुद्दा भी बनाने जा रही है।

 

(आईएएनएस)

Created On :   12 Nov 2021 7:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story