शिमला पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जन संपर्क अभियान किया, कहा ठाकुर ने विकास को जमीन पर उतारा

शिमला पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जन संपर्क अभियान  किया, कहा ठाकुर ने विकास को जमीन पर उतारा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 शिमला पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जन संपर्क अभियान किया, कहा ठाकुर ने विकास को जमीन पर उतारा

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार करने शिमला पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राजधानी में "जन संपर्क अभियान" शुरू किया। उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद हैं।

जन संपर्क अभियान करते हुए बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा आज हमारे सभी नेता 68 विधानसभा में महा-जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं जिसमें मैं भी शामिल हुआ। भाजपा के प्रति रूझान देखने को मिल रहा है। विकास कार्यों को जिस तरह जयराम ठाकुर ने जमीन पर उतारा है, उसे हिमाचल की जनता ने आशीर्वाद देने का फैसला किया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने ही घोषणा पत्र पर विश्वास नहीं है। वे बस बोल देते हैं, उसमें ना विजन है, ना वजन है और ना दिशा है।

Created On :   6 Nov 2022 9:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story