विधान सभा चुनाव में अतीक अहमद की एंट्री - भाजपा ने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट पर उठाया सवाल

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कर्नाटक विधान सभा चुनाव में अतीक अहमद की एंट्री - भाजपा ने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट पर उठाया सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में विधान सभा चुनाव के लिए जारी चुनाव प्रचार के बीच अब अतीक अहमद की भी एंट्री हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने माफिया अतीक अहमद को अपना गुरु मानने वाले और हिंदू विरोधी विवादास्पद बयान देने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

भाजपा ने इस मसले पर कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस को घेरने की कोशिश की। दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और तुष्टिकरण दोनों ही पर्यायवाची शब्द हैं। यह हिन्दुस्तान और कर्नाटक की जनता भलीभांति जानती है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह चरित्र है कि जो लोग हिन्दुस्तान के खिलाफ बोलते हैं, कांग्रेस समय-समय पर उन लोगों को प्रमोट करती है, राजनीति में आगे बढ़ाती है और स्टार प्रचारक बनाती है। कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को कर्नाटक विधान सभा चुनाव में अपना स्टार प्रचारक बनाया है। ये वही इमरान प्रतापगढ़ी हैं, जो पहले धड़ से सिर अलग करने की घटना का समर्थन करते हैं। इमरान प्रतापगढ़ी अतीक अहमद जैसे लोगों को अपना गुरु मानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस प्रकार का काम कोई पहली बार नहीं हो रहा है। कुछ राजनीतिक दल ऐसे लोगों को आगे बढ़ाती हैं, जो बोटी-बोटी काट देने वाली राजनीति पर विश्वास करते हैं। पिछले चुनाव में इस प्रकार के नारे प्रधानमंत्री के खिलाफ लगाए गए थे। यह वही कांग्रेस पार्टी है, जो कहती है कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। इस प्रकार की कांग्रेस पार्टी से और क्या उम्मीद की जा सकती है।

वहीं इस मसले पर कर्नाटक में कांग्रेस को घेरने का जिम्मा उठाया प्रदेश से सांसद और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ अहमद को गुरु मानते थे, भाई बोलते थे और उन्होंने इस रिश्ते को खुशी से सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि कांग्रेस का हाथ अपराधियों और देशद्रोहियों के साथ है। केंद्रीय मंत्री ने इमरान प्रतापगढ़ी पर कर्नाटक में आकर हिंदू विरोधी भाषण देने का भी आरोप लगाया। आपको बता दें कि, अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की कुछ दिनों पहले ही मेडिकल के लिए ले जाते समय प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

 

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   20 April 2023 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story