संविधान बचाने के साथ देश बचाने का संदेश दे रही है भारत जोड़ो यात्रा

Bharat Jodo Yatra is giving the message of saving the country along with saving the constitution
संविधान बचाने के साथ देश बचाने का संदेश दे रही है भारत जोड़ो यात्रा
मध्यप्रदेश संविधान बचाने के साथ देश बचाने का संदेश दे रही है भारत जोड़ो यात्रा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज शुक्रवार को दसवां दिन हैं। यात्रा आज आगर मालवा जिले में पहुंची। आज यात्रा की शुरूआत जनाहा गांव से हुई,  मिली जानकारी के मुताबिक यात्रा आगर जिले में तीन दिन तक रूकेगी। यहीं से यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान में एंट्री करेगी। आगर जिले में गांधी की यात्रा को सबसे लंबी यात्रा माना जा रहा है। आगर में करीब 97 किलोमीटर की यात्रा है। 

इससे पहले यात्रा उज्जैन जिले में चल रही थी। जहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एंबुलेंस को रास्ता दिया जा रहा है। वीडियो में एंबुलेंस को निकालने के लिए यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं , पुलिस और सुरक्षा में तैनात अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को निकलने के लिए तेजी से रास्ता दिया। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर  राहुल गांधी की जमकर  तारीफ हो रही है। 

वैसे तो मध्यप्रदेश में यात्रा 24 नवंबर से चल रही है, लेकिन बीते कल 1 दिसंबर को जब यात्रा उज्जैन से आगर मालवा की तरफ जा रही थी। उस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूल सिंह बरैया कदम से कदम चलते हुए दिखाई दिए। यात्रा के दौरान बरैया ने सांसद गांधी से कई अहम और गंभीर मुद्दों पर विचार विमर्श किया।  बरैया ने गांधी से संविधान बचाओ देश बचाने पर चर्चा की। सांसद गांधी ने  संविधान बचाने,गरीबों को बचाने और किसानों को बचाने का आश्वासन दिया। साथ ही गांधी ने कहा कि इन सब के लिए जितना बड़ा संघर्ष करना पड़े मिलकर करेंगे। वहीं बरैया ने कहा कि देश में संविधान विरोधी ताकतों को कमजोर करने के लिए आज भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से संदेश देने का काम हमारे नेता राहुल गांधी कर रहे है। 

अभिनेत्री स्वरा भास्कर मध्यप्रदेश के उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। अभिनेत्री ने लोगों से भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ने का आह्वान किया। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से राहुल के साथ भास्कर की तस्वीर शेयर की गई है। ट्वीट में लिखा है, ‘आज मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर भारत जोड़ो यात्र  का हिस्सा बनीं. समाज के हर वर्ग की उपस्थिति ने इस यात्रा को सफल बनाया है। दूस,री तरफ स्वरा भास्कर ने  राहुल गांधी के साथ यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा  ‘आज मैं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की. ऊर्जा, प्रतिबद्धता और प्रेम प्रेरित करने वाला था. गर्मजोशी भरे आम लोगों और उत्साह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इसमें शामिल होना और राहुल गांधी का सभी के प्रति ध्यान देना और अपनेपन का भाव रखना काफी प्रभावशाली पहलू है।’

Created On :   2 Dec 2022 10:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story