बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पटना बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं

पटना। बिहार में बुधवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होली के अवसर पर सभी बिहारवासियों व देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि होली असत्य पर सत्य और दुराचार पर सदाचार की विजय का पर्व है। यह त्योहार समाज में एकता, प्रेम, भाईचारा, सद्भावना और शांति का संदेश देता है।

राज्यपाल ने राज्यवासियों से इस त्योहार को आपसी प्रेम और सौहाद्र्र के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाने की अपील की है। उन्होंने कामना की है कि रंग, उमंग और आनंद का यह त्योहार समस्त बिहारवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये तथा उनके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे । इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रदेश एवं देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया रंग लेकर आयेगा। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं लोग आपस में मिल-जुलकर खुशियाँ बांटते हैं। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सदभाव के साथ मनाने की अपील की।

 

 (आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   8 March 2023 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story