भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज मप्र के प्रवास पर

BJP President Nadda on his visit to MP today
भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज मप्र के प्रवास पर
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज मप्र के प्रवास पर
हाईलाइट
  • पोषण संयंत्रों का उद्घाटन करेंगे नड्डा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा आज मंगलवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे है। नड्डा इस प्रवास के दौरान अनेक आयोजनों में हिस्सा लेने के साथ पार्टी की कोर कमेटी की बैठक लेने वाले हैं। नड्डा के इस प्रवास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा उनके साथ रहेंगे।

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दिल्ली से हवाई मार्ग से इंदौर पहुंचेंगे, उसके बाद सड़क मार्ग से उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। इंदौर से उज्जैन जाने वाले रास्ते में नड्डा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।

बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष उज्जैन में पूजा अर्चना के बाद हेलीकॉप्टर से देवास पहुंचकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित पोषण संयंत्रों का उद्घाटन करेंगे एवं महिला स्वसहायता समूह के क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम में शामिल होंगे। नड्डा देवास से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर पहुंचकर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के निवास पर उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे।

नड्डा यहां भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में भाग लेंगे। रात्रि आठ बजे इंदौर से विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे। नड्डा के इस प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री चैहान व प्रदेशाध्यक्ष शर्मा उनके साथ रहेंगे।

 

(आईएएनएस)

Created On :   8 March 2022 4:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story