- दिल्ली में 6 दिन का लॉकडाउन लागू, 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक रहेगा जारी
- कोरोनाः दिल्ली के अस्पतालों में हालत खराब, ICU के सिर्फ 42 बेड उपलब्ध
- दिल्ली: 22 अप्रैल से AIIMS में ओपीडी बंद रहेगी
- IPL 2021: CSK ने RR को दी करारी शिकस्त, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची
- रिपोर्ट: राष्ट्रीय स्तर पर एक महीने के ‘लॉकडाउन’ से जीडीपी में हो सकता है दो प्रतिशत नुकसान
अरुणाचल प्रदेश से भाजपा का राज्यसभा उम्मीदवार घोषित

हाईलाइट
- अरुणाचल प्रदेश से भाजपा का राज्यसभा उम्मीदवार घोषित
नई दिल्ली, 8 जून ( आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार देर रात अरुणाचल प्रदेश की एक सीट से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया। पार्टी ने पेमा खांडू सरकार में मंत्री व पूर्व राज्यसभा सदस्य नबाम रेबिआ को मैदान में उतारा है।
नबाम रेबिआ करीब चार साल पहले कांग्रेस में थे। साल 2016 में उन्होंने कई विधायकों के साथ कांग्रेस से अलग होकर एक नई पार्टी बनाई। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए।
उनके नाम पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मुहर लगी, जिसके बाद पार्टी ने रविवार देर रात उन्हें टिकट दिए जाने की घोषणा की।