EC: एमपी-यूपी समेत 11 राज्यों की 56 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 3 और 7 नवंबर को मतदान, 10 नवंबर को नतीजे

EC: एमपी-यूपी समेत 11 राज्यों की 56 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 3 और 7 नवंबर को मतदान, 10 नवंबर को नतीजे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश सहित देश के 11 राज्यों की 56 विधानसभा सीटों और बिहार की एक लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। यहां 3 और 7 नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को नतीजे आएंगे। बता दें कि, इसी दिन बिहार चुनाव के परिणाम भी घोषत किए जाएंगे। इसके अलावा चुनाव आयोग ने कोरोना के कारण असम, केरल, तमिनलनाडु, पश्चिम बंगाल में उपचुनाव नहीं कराने का फैसला किया है।

इन 11 राज्यों में होंगे विधानसभा उपचुनाव
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, हरियाणा और तेलंगाना की 56 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होंगे।

किस राज्य में कितनी सीटों पर उपचुनाव
मध्य प्रदेश में 28 सीट, छत्तीसगढ़ में 1 सीट, गुजरात की 8 सीट, हरियाणा की 1 सीट, झारखंड की 2 सीट, कर्नाटक की 2 सीट, मणिपुर की 2 सीट, नगालैंड की 2 सीट, ओडिशा की 2 सीट, तेलंगाना की 1 सीट और उत्तरप्रदेश की 7 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसक साथ ही बिहार की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।

MP-UP में 3 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 3 नवंबर को होंगे। बिहार के वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीट पर 7 नवंबर को मतदान होंगे। रिजल्ट 10 नवंबर को आएगा।

Created On :   29 Sep 2020 8:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story