कांग्रेस आने वाले दिनों में बिखर जाएगी : भाजपा सांसद अमीन

Congress will disintegrate in the coming days: BJP MP Amin
कांग्रेस आने वाले दिनों में बिखर जाएगी : भाजपा सांसद अमीन
कांग्रेस आने वाले दिनों में बिखर जाएगी : भाजपा सांसद अमीन
हाईलाइट
  • कांग्रेस आने वाले दिनों में बिखर जाएगी : भाजपा सांसद अमीन

गांधीनगर, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व नेता और भाजपा सांसद नरहरि अमीन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भाजपा गुजरात की सभी आठ विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी, जिसके लिए 3 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस और अधिक बिखर जाएगी।

गुजरात से राज्यसभा सदस्य अमीन ने कहा, भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, अपने कार्यकर्ताओं के सपोर्ट से संचालित होती है। कांग्रेस नेताओं द्वारा संचालित एक पार्टी है। आने वाले दिनों में, कांग्रेस और ज्यादा बिखर जाएगी। जैसे कि मतगणना जारी है, हम सभी आठ सीटें जीतने को लेकर आश्वस्त हैं।

अब्दसा, कपराडा, करजन, गढ़डा, मोरबी, धारी, लिमडी और डांग सीटों पर मतगणना जारी है।

वीएवी/एएनएम

Created On :   10 Nov 2020 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story