पेगासस पर बवाल जारी, सड़कों पर उतर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Ruckus on Pegasus continues, Congress workers took to the streets and demonstrated
पेगासस पर बवाल जारी, सड़कों पर उतर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली पेगासस पर बवाल जारी, सड़कों पर उतर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेगासस मामले पर लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी आवाज उठा रहे हैं, वहीं अब इसको लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक उतरने की तैयारी भी कर चुके हैं। भारतीय युवा कांग्रेस ने पेगासस को लेकर एक बार फिर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने पेगासस पर विरोध दर्ज कराने के लिए संसद की ओर कूच करने का प्रयास किया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बैरिकेड कर रोक दिया, वहीं कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।

कार्यकर्ताओं ने हाथों में दूरबीन लेकर विरोध दर्ज कराया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, पेगासस सॉफ्टवेयर द्वारा जिस प्रकार से विपक्ष के नेताओ पे, न्यायधीशों पे, मीडिया के साथियों पे व अन्य नागरिकों पर की गई जासूसी व ब्लैकमेलिंग की जो की अत्यंत ही गंभीर विषय है, जिसके अब प्रमाण भी सामने आ गए हैं। जब बेरोजगार नौकरियों के लिए दर-दर की ठोकरें और लाठियां खा रहे थे, तब भारत के प्रधानमंत्री पेगासस खरीदने और जासूसी करने में व्यस्त थे।

हालांकि यह पहली बार नहीं जब कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाया हो इससे पहले कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने पिछले वर्ष ही सरकार से दो सवाल पूछे थे, क्या हिंदुस्तान की सरकार ने पेगासस हथियार खरीदा? क्या इस हथियार का प्रयोग अपने लोगों पर किया? कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि, संविधान और कानून, दोनों की हत्या सरकार द्वारा की जा रही है।

प्रजातंत्र को पांव तले रौंदा जा रहा है। देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों को दबाया जा रहा है! सरकार ने देशद्रोह किया है, राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ किया है। कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई कि, जल्द से जल्द जेपीसी द्वारा और सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी के तहत इस जासूसी कांड की जांच होनी चाहिए।

(आईएएनएस)

Created On :   2 Feb 2022 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story