सावंत ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री नियुक्त किया

Sawant stakes claim to form government in Goa, Governor appoints CM
सावंत ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री नियुक्त किया
गोवा विधानसभा चुनाव 2022 सावंत ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री नियुक्त किया
हाईलाइट
  • गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश

डिजिटल डेस्क, पणजी। भाजपा के 20 सदस्यीय विधायक दल के नेता प्रमोद सावंत ने तीन निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायकों के समर्थन से सोमवार को गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

सावंत ने तीन निर्दलीय विधायकों और एमजीपी विधायक दल के नेता सुदीन धवलीकर के समर्थन के पत्रों के साथ, उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता के रूप में चुनने वाले पार्टी के प्रस्ताव को राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई को सौंपा। इसके बाद राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई ने सावंत को मुख्यमंत्री नियुक्त किया। 48 वर्षीय सावंत इससे पहले 2019-2022 से मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं और फिलहाल राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

सावंत की उम्मीदवारी का समर्थन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के 20 सदस्यीय विधायक दल की बैठक में भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के दूत एवं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी के चुनाव संबंधी मामलों के प्रभारी एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में किया गया था। इससे पहले तोमर ने भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में प्रमोद सावंत की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की थी।

 

 (आईएएनएस)

Created On :   21 March 2022 4:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story