सरकारों का तख्त ओ ताज उलटना निश्चित है- कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू

The throne of the governments is certain to reverse Congress leader Navjot Singh Sidhu
सरकारों का तख्त ओ ताज उलटना निश्चित है- कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू
सरकारों का तख्त ओ ताज उलटना निश्चित है- कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू
हाईलाइट
  • अब डेरे दिल्ली में ही डाले जाएंगे
  • अब तख्त गिराए जाएंगे - सिद्धू
  • कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने किया किसान आंदोलन का समर्थन
  • किसानों से दिल्ली चलो का आह्वान किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर किसान आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, "भट्ठी को दूध पर रखो तो उसका उबलना निश्चित है...और किसानों में रोष और आक्रोश जगा दो तो सरकारों का तख्त ओ ताज उलटना निश्चित है।" सिद्धू ने किसानों की मांग को जायज़ ठहराया है। 

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करने के साथ एक वीडियों भी शेयर किया और कहा, किसानों की हुंकार पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। आज देश का असली बहुसंख्यक अपनी ताकत दिखा रहा है और किसानों का आंदोलन देश में अनेकता में एकता की भावना पैदा कर रहा है।  

सिद्धू ने सरकार पर साधा निशाना
नवजोत सिंह सिद्धू ने वीडियों संदेश के माध्यम से केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, दरबार ए वतन में जब एक सब जाने वाले जाएंगे... कुछ अपनी मौत को पहुंचेंगे कुछ अपनी सजा को पाएंगे।" ए खाक नशीनों उठ बैठो, अब तख्त गिराए जाएंगे और ताज उछाले जाएंगे। 

सिद्धू ने किया दिल्ली चलो का आह्वान
सिद्धू ने ट्वीट के जरिए समर्थन देते हुए किसानों से दिल्ली चलो का आह्वान किया और कहा कि "चलते ही चलो, चलते ही चलो कि अब डेरे दिल्ली में ही डाले जाएंगे, अब तख्त गिराए जाएंगे और ताज उछाले जाएंगे। बता दें कि नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान सिंधु बॉर्डर पर पिछले 10 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। आज किसानों के प्रदर्शन का 11 दिन हैं। 

 

Created On :   6 Dec 2020 10:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story