गुजरात में इस पार्टी को मिलेगी सत्ता की चाबी, भाजपा और कांग्रेस को मिलेंगी इतनी सीटें, आप का रहेगा ये हाल, ताजा चुनावी सर्वे ने बताया जनता का मूड

गुजरात में इस पार्टी को मिलेगी सत्ता की चाबी, भाजपा और कांग्रेस को मिलेंगी इतनी सीटें, आप का रहेगा ये हाल,  ताजा चुनावी सर्वे ने बताया जनता का मूड
गुजरात विधानसभा चुनाव सर्वे गुजरात में इस पार्टी को मिलेगी सत्ता की चाबी, भाजपा और कांग्रेस को मिलेंगी इतनी सीटें, आप का रहेगा ये हाल, ताजा चुनावी सर्वे ने बताया जनता का मूड

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात में पहले चरण की वोटिंग में केवल 10 दिन ही शेष रह गए हैं। यहां पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होगा। ऐसे में इस बार गुजरात के मतदाता किसको सत्ता चलाने का और किसको विपक्ष का पदभार संभालने का मौका देगें, इसका पता तो 8 दिसंबर को मतगणना के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल चुनाव से ठीक 10 दिन पहले एक ओपिनियन पूल ने प्रदेश की जनता की राय जानने की कोशिश की है। इंडिया टीवी मेटराइज ने हाल ही में गुजरात की 182 सीटों का ओपिनियन पोल पेश किया है। आइए जानते हैं इस पोल के मुताबिक गुजरात के मतदाता की पसंद कौन सी पार्टी है।

मध्य गुजरात में इस पार्टी का रहेगा दबदबा

इंडिया टीवी मेटराइज के ओपिनियन पोल के मुताबिक मध्य गुजरात की 61 सीटों में से 41 पर सत्ताधारी भाजपा कब्जा कर सकती है। वही कांग्रेस को यहां 19 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। वहीं पहली बार राज्य के विधानसभा चुनावों में हिस्सा ले रही आम आदमी पार्टी का खाता खुलता भी नजर नहीं आ रहा है। इस क्षेत्र में आप को शून्य और अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। 

उत्तर गुजरात में होगी कांटे की टक्कर

ओपिनियन पोल के अनुसार उत्तर गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। उत्तर गुजरात की 32 सीटों में से 16 पर भाजपा और 16 पर ही कांग्रेस कब्जा जमा सकती है। वहीं ओपिनियन पोल में आम आदमी पार्टी को उत्तर गुजरात में  शून्य सीटें मिलने की बात कही गई है। 

सौराष्ट्र-कच्छ में यह पार्टी  मारेगी बाजी

सौराष्ट्र-कच्छ की 54 सीटों की बात करें तो इंडिया टीवी मेटराइज के ओपिनियन पोल में यहां पर भाजपा को 30 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। जबकि आम आदमी पार्टी सौराष्ट्र-कच्छ की 3 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। पोल में अन्य के खाते में 0 सीटें जाने की बात कही गई है। 

दक्षिण गुजरात में इस पार्टी का होगा वर्चस्व

ओपिनियन पोल में अनुसार दक्षिण गुजरात की 35 सीटों में से अधिकांश पर भाजपा कब्जा कर सकती है। ओपिनियन पोल के मुताबिक यहां भाजपा को 26 सीटों पर जीत हासिल हो सकती वहीं कांग्रेस को 6 और आम आदमी पार्टी को 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

पोल के अनुसार किसे कितना वोट शेयर

इंडिया टीवी मेटराइज के सर्वे के अनुमान के अनुसार, गुजरात में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सकती है। जबकि कांग्रेस का सत्ता में आने का इंतजार और अधिक लंबा हो सकता है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, चुनाव में भाजपा 50 फीसदी वोट शेयर हासिल कर सकती है। जबकि कांग्रेस को 39 फीसदी वोट शेयर से संतोष करना पड़ेगा। वहीं अरविंद केजरीवाल की अगुआई में आम आदमी पार्टी को मात्र 8 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। अन्य के खाते में 3 फीसदी वोट जाने की संभावना जताई गई है।

पोल के अनुसार किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान

 ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस बार के विधानसभा चुनाव में भी 27 सालों से राज्य की सत्ता पर काबिज भाजपा एक बार फिर बहुमत हासिल कर सकती है। पोल में भूपेंद्र पटेल की अगुआई में पार्टी को 113 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं पिछली बार 77 सीटें जीतने वाली कांग्रेस को कम चुनाव प्रचार और पार्टी टॉप नेताओं के एक्टिव न होने के चलते नुकसान उठाना पड़ सकता है। पोल में कांग्रेस को 62 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है जो कि पिछले चुनाव से 15 सीटें कम हैं। अगर बात करें प्रदेश में पहली बार सभी सीटों पर जोर लगा रही आम आदमी पार्टी की तो वह इस चुनाव में वह कुछ खास कमाल करती नहीं दिख रही है। खुद को कांग्रेस से ज्यादा मजबूत बता रही "आप" को ओपिनियन पोल में केवल 6 सीटें मिलने की बात कही गई है। तो वहीं अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है।  

Created On :   20 Nov 2022 7:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story