सपा विधायक के विवादित बयान पर हंगामा, बीजेपी और आरएसएस की तुलना अंग्रेजों से की

Uproar over controversial statement of SP MLA, comparing BJP and RSS with British
सपा विधायक के विवादित बयान पर हंगामा, बीजेपी और आरएसएस की तुलना अंग्रेजों से की
जुबानी जंग जारी सपा विधायक के विवादित बयान पर हंगामा, बीजेपी और आरएसएस की तुलना अंग्रेजों से की

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के विधायक व सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पौत्र जियाउर्रहमान बर्क के विवादित बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जिसमें वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ की तुलना अंग्रेजों से  कर डाली। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। सपा विधायक बर्क ने कहा है कि तिरंगा फहराने से ही देशभक्ति नहीं साबित होती। मुसलानों को देश के प्रति किसी भी तरह की वफादारी का प्रमाणपत्र नहीं चाहिए। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाते हैं। आगे उन्होंने कहा कि तिरंगा लगाने में कोई बुराई नहीं है लेकिन इनकी नीतियों को लेकर हम विरोध करते हैं।

आरएसएस पर साधा निशाना

सपा विधायक ने इशारों में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि हमारा देश आजाद जरूर है लेकिन पहले देश पर अंग्रेज राज करते थे। आज वे लोग शासन कर रहे हैं जिनका देश की आजादी में कोई भूमिका नहीं रही है। उन्होंने आगे कहा कि आजादी की लड़ाई में मुस्लिमों ने भी अहम भूमिका निभाई। लेकिन आरएसएस का कोई भी व्यक्ति स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई नहीं लड़ा।

सपा विधायक ने आरएसएस कार्यालय पर तिरंगा झंडा न फहराने पर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि जो लोग हर घर तिरंगा लगाने की बात कर रहे हैं, सबसे पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि देश की आजादी के बाद भी आरएसएस ने अपने कार्यालय पर अभी तक तिरंगा क्यों नहीं फहराया? सपा विधायक ने कहा कि अगर तिरंगा से इतनी मोहब्बत है तो अपने कार्यालय पर फहराते। उन्होंने आगे कहा कि हम तो आगे भी देश की आजादी को तिरंगा फहरा कर मनाते रहेंगे।  


 

Created On :   7 Aug 2022 2:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story