बिहार के नए मंत्री: बिहार में हुआ नीतीश कैबिनेट का विस्तार, बीजेपी के 12, जेडीयू के 9 मंत्री ने ली शपथ

बिहार में हुआ नीतीश कैबिनेट का विस्तार, बीजेपी के 12, जेडीयू के 9 मंत्री ने ली शपथ
  • बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ
  • गठबंधन सरकार में 12 बीजेपी और 9 जेडीयू मंत्री ने ली शपथ

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में जेडीयू और एनीडए की सरकार बनने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनट का पहला विस्तार हुआ है। गठबंधन सरकार में बीजेपी और एनडीए के विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस विस्तार में बीजेपी 12 और जेडीयू के 9 मंत्रियों ने शपथ ली।

Live Updates

  • 15 March 2024 3:26 PM GMT

    नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार

    बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनट विस्तार में कुल 21 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ले ली हैं। कैबिनेट में 12 बीजेपी और 9 जेडीयू कोटे के नेताओं को जगह दी गई है। 

  • 15 March 2024 2:16 PM GMT

    जयंत राज और जमा खान को मिला मंत्री पद

    जंयत राज को नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। जयंत कुशवाहा समाज से ताल्लुक रखते हैं। वह पार्टी का पिछड़ा चेहरा हैं। इसके अलावा वह युवा नेता भी हैं। उनके अलावा जेडीयू खेमे से जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली। वह पार्टी का मुस्लिम चेहरा है। जमा खान पठान वर्ग से ताल्लुक रखते हैं।

  • 15 March 2024 2:10 PM GMT

    हरि सहनी और कृष्णनंदन पासवान बने मंत्री

    हरि सहनी ने नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। वह बीजेपी कोटे के नेता है। हरि सहनी मल्लाह समाज से आते हैं। उनके अलावा कृष्णनंदन को भी मंत्री बनाय गया है। वह पासवान समाज से ताल्लुक रखते हैं। 

  • 15 March 2024 2:01 PM GMT

    सुनील कुमार और जनक राम बने मंत्री

    नीतीश कैबिनेट में सुनील कुमार और जनक राम ने मंत्री पद की शपथ ली। वह जेडीयू खेमे से नेता हैं। सुनील कुमार दलित समाज से आते हैं। उनके अलावा बीजेपी के जनक राम ने भी मंत्री पद की शपद ली। वह बीजेपी का दलित चेहरा हैं। 

  • 15 March 2024 1:57 PM GMT

    माहेश्वर हजारी बने मंत्री

    माहेश्वर हजारी ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें जेडीयू का दलित चेहरा माना जाता हैं। वह पासवान जाति से आते हैं। 

  • 15 March 2024 1:55 PM GMT

    दिलीप जायसवाल ने ली मंत्री पद की शपथ

    नीतीश मंत्रिमंडल में दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। वह पिछड़ी जाति से आते हैं। 

  • 15 March 2024 1:53 PM GMT

    नीतिन नवीन ने ली मंत्री पद की शपथ

    नीतीश कैबिनेट में नीतिन नवीन ने मंत्री पद की शपथ ली। वह वर्तमान में पटना की बांकीपुर सीट से विधायक हैं। इसके अलावा नितिन छत्तीसगढ़ बीजेपी के सह प्रभारी भी हैं। इससे पहले भी वह मंत्री बनाए गए थे। नीतिन कायस्थ समाज से आते हैं। 

  • 15 March 2024 1:49 PM GMT

    बिहार के पूर्व सीएम के बेटे नीतीश मिश्रा बने मंत्री

    नीतीश कैबिनेट में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री  जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली। वर्मान में वह मधुबनी की झंझारपुर सीट से विधायक हैं। नीतीश मिश्रा मिथिलांचल में बीजेपी का ब्राह्मण चेहरा हैं।  वह पहले भी मंत्री रह चकुे हैं। 

  • 15 March 2024 1:44 PM GMT

    मदन सहनी बने मंत्री

    मदन सहनी ने नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें जेडीयू नेता संजय झा के करीबी नेताओं में गिना जाता हैं। वर्तमान में मदन सहनी दरभंगा की बहादुरपुर से विधायक हैं। वह पिछड़ी जाती से आते हैं। वह पहले भी मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

  • 15 March 2024 1:38 PM GMT

    लेसी ने ली मंत्री पद की शपथ

    लेसी सिंह ने जेडीयू कोटे से मंत्री पद की शपथ ली है। वह क्षत्रिय समाज से आते हैं। वर्तमान में वह पूर्णिया की धमदाहा सीट से विधायक हैं। लेसी महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। इससे पहले उन्हें नीतीश सराकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।  

Created On :   15 March 2024 12:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story