लोकसभा चुनाव 2024: इंडिया गठबंधन ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएगा : शिवपाल यादव

इंडिया गठबंधन ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएगा : शिवपाल यादव
  • शिवपाल यादव का बड़ा बयान
  • आगामी लोकसभा में इंडिया गठबंधन ही बीजेपी को देगा मात

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरनगर। देश में अगला लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी विपक्षी दल अपनी-अपनी तैयारियां तेज करते नजर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों ने आपसी गठबंधन कर उसे 'इंडिया' नाम दिया है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव रविवार को एक दिवसीय दौरे पर मुजफ्फरनगर पहुंचे और सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उनसे 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया।

शिवपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की तैयारी पूरी है। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को देश की सत्ता से हटाया जाएगा। इंडिया गठबंधन 2024 लोकसभा चुनाव के लिए ही बनाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यूपी में चुनाव के लिए सीट के बंटवारे की चिंता मत कीजिए।

बहुजन समाजवादी पार्टी को गठबंधन में शामिल करने को लेकर एक सवाल पर सपा नेता ने कहा कि बहुजन समाजवादी पार्टी यदि भाजपा के नेताओं से दूरी बना ले, तो उसे इंडिया गठबंधन में शामिल करने के बारे में सोचा जाएगा। हाल ही में तीन प्रदेशों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सपा नेता ने कहा, हम जनता के समर्थन को स्वीकार करते हैं।" यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के पास प्रधानमंत्री के लिए कई चेहरे हैं। समय आने पर उन्‍हीं में से तय कर लिया जाएगा। इंडिया गठबंधन ही भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 में हराएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Dec 2023 3:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story