Keralam News: CM की कुर्सी जाते ही बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह पिनाराई के घर पहुंची ED, 12 ठिकानों पर छापेमारी, क्या है मामला?

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) के राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित घर पर बुधवार सुबह ईडी ने छापा मारा। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। ईडी ने केरल में एक साथ 12 जगहों पर जांच की, जिनमें विजयन का किराए का घर भी शामिल था। जांच एजेंसी तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और कन्नूर में वीना विजयन (पिनाराई विजयन की बेटी) से जुड़े ठिकानों पर भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़े -कोलकाता के बेलियाघाटा इलाके में चला बुलडोजर ,टीएमसी -AJUP ने बीजेपी पर साधा निशाना , रेहड़ी-पटरी वाले सनातनियों के पेट पर मार रहे हैं लात
Cochin Minerals and Rutile Limited case: ED raids ex-Kerala CM Pinarayi Vijayan's residence among 10 locations in state— ANI Digital (@ani_digital) May 27, 2026
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, पार्टी ने बताया सौजन्य भेंट, सियासी गलियारों में मुलाकात बना चर्चा का विषय
क्या है मामला?
अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि CMRL कंपनी से फर्जी खर्च दिखाकर कई लोगों को पैसे भेजे गए थे। जांच में विजयन की बेटी का नाम भी सामने आया है। ईडी अब पैसों के लेनदेन और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
Created On :   27 May 2026 9:29 AM IST










