तमिलनाडु में दूसरा दिन: पीएम मोदी आज आदि तिरुवथिरई महोत्सव के साथ महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती समारोह में भाग लेंगे

पीएम मोदी आज आदि तिरुवथिरई महोत्सव के साथ महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती समारोह में भाग लेंगे
  • चोल साम्राज्य ने दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में अपना दबदबा बढ़ाया था

डिजिटल डेस्क, अरियालुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में आदि तिरुवथिरई महोत्सव के साथ महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती समारोह में भाग लेंगे। ये खास महोत्सव महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती और उनकी दक्षिण-पूर्व एशिया की ऐतिहासिक समुद्री विजय यात्रा के 1000 साल पूरे होने की वर्षगांठ के मौके पर मनाया जा रहा है।

आपको बता दें पीएम मोदी दो दिवसीय तमिलनाडु के दौरे पर हैं। आज उनका वहां दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री ब्रिटेन और मालदीव की अपनी चार दिनों की यात्रा को पूरी करने के बाद शनिवार को तमिलनाडु पहुंचे थे। दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने 4800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

राजेंद्र चोल प्रथम

राजेंद्र चोल प्रथम भारतीय इतिहास के सबसे शक्तिशाली और दूरदर्शी राजाओं में से एक थे। राजेंद्र चोल प्रथम की अगुवाई में ही चोल साम्राज्य ने दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में अपना दबदबा बढ़ाया था। उन्होंने गंगईकोंडा चोलापुरम को शाही राजधानी बनाया। आपको बता दें गंगईकोंडा का मतलब होता है गंगा को जीतने वाला। उसी समय राजधानी में एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। ये मंदिर अद्भभुत चोल वास्तुकला और प्रशासनिक कौशल का प्रतीक रहा है। ये मंदिर अपनी जटिल मूर्तियों, चोल कांस्य और प्राचीन शिलालेखों के लिए लोकप्रिय है। आज यह मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध है।

Created On :   27 July 2025 1:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story