ठाकुर कविता पाठ विवाद: मनोज झा के संसद में दिए भाषण पर गरमाई सियासत, पार्टी में उठे विरोध के सुर पर तेजस्वी यादव ने किया बचाव

मनोज झा के संसद में दिए भाषण पर गरमाई सियासत, पार्टी में उठे विरोध के सुर पर तेजस्वी यादव ने किया बचाव
  • मनोज झा के संसद में दिए भाषण पर गरमाई सियासत
  • पार्टी में उठे विरोध के सुर पर तेजस्वी यादव ने किया बचाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आरजेडी सांसद मनोज झा की ठाकुर कविता पाठ पर बिहार की सियासत में घमासान मचा हुआ है। इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर चेतन मोहन को किसी भी तरह की आपत्ति थी तो उन्हें पहले पार्टी फोरम पर बात करनी चाहिए थी। न की ट्वीट करना चाहिए था। अगर कोई बात होगी तो हम लोग बात करेंगे। पार्टी ने इसका संज्ञान लिया है और हम इस पर बात करेंगे। तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा कि मनोज झा सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में चुने गए हैं, जो चर्चा हो रही है कि महिला आक्षरण के समय में जो उन्होंने बात रखी थी कि OBC महिलाओं को इसमें आरक्षण सुनिश्चित करना चाहिए। ताकि गांव की महिलाएं, पिछड़े समाज की महिलाएं, अति पिछड़े समाज की महिलाएं या अल्पसंख्यक की महिलाएं इस आरक्षण का लाभ उठा सके इसी विषय पर उन्होंने ओम प्रकाश वाल्मीकि जी के पाठ पढ़ा को दोहराया। ये उन्होंने कोई जात की बात नहीं बोली। उनका मतलब किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था बल्कि सबको बराबरी का मौका मिले।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि ठाकुर नाम से कविता पाठ करने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि इसमें राजपूत या किसी एक जाति को निशाना बनाया गया है। कई जाति के लोग अपना उपनाम ठाकुर के तौर पर यूज करते हैं। कर्पूरी ठाकुर भी अपना उपनाम ठाकुर लगाते थे। लेकिन वे राजपूत नहीं थे। तेजस्वी यादव ने इसका तर्क देते हुए कहा कि हम अहीर हैं लेकिन हमारा उपनाम यादव है। राजपूतों के सबसे ज्यादा विधायक और एमलसी हमारी पार्टी (राजद) से हैं। इसके अलावा हमारी पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के सिंद्धातों का अनुसरण करती है जो राजपूत थे।

जानबुझकर बढ़ाया जा रहा है विवाद

बीजेपी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए तेजस्वी यादव ने कहा भाजपाई नेताओं ने मनोज झा का सिर काटने की धमकी दी है। हम ऐसी भाषा का विरोध करते हैं। हमारे दल से कोई नेता ऐसा बोलता तो हम उसका भी विरोध करते। तेजस्वी यादव भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि सदन में रमेश बिधूड़ी ने बसपा के मुस्लिम सांसद को अपमानजनक शब्द कहे लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जानबूझकर ठाकुर विवाद को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

Created On :   30 Sep 2023 1:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story