भारत जोड़ो न्याय यात्रा: मुरैना में प्रवेश हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 5 दिन में मध्यप्रदेश की 7 लोकसभा सीट को करेगी कवर

मुरैना में प्रवेश हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 5 दिन में मध्यप्रदेश की 7 लोकसभा सीट को करेगी कवर
  • मध्यप्रदेश के मुरैना में न्याय यात्रा
  • शाम पांच बजे पहुंचेगी ग्वालियर
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कामुरैना में डाला डेरा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच दिन बाद आज शनिवार 2 मार्च को फिर से शुरु हुई। गांधी की न्याय यात्रा ने आज दोपहर करीब तीन बजे मुरैना में एंट्री की। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का मुरैना में जमावड़ा लगा हुआ है। मुरैना में दिग्विजय सिंह, कमलनाथ,जीतू पटवारी, फूल सिंह बरैया, डॉ गोविंद सिंह,उमंग सिंघार, रामनिवास रावत समेत कांग्रेस के बड़े नेता यात्रा में शामिल हुए।

लोकसभा चुनाव के लिहाज से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है। मध्यप्रदेश में न्याय यात्रा पांच दिन रहेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मध्य प्रदेश में सात लोकसभा सीट मुरैना, ग्वालियर, रतलाम, देवास, गुना, राजगढ़ और उज्जैन सीटों, नौ जिले और 54 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।

मध्यप्रदेश के मुरैना में न्याय यात्रा के प्रवेश, रोड़ शो, सभा के साथ शाम 5 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। ग्वालियर में हजरी चौक तक रोड शो होगा फिर हजारी चौक पर ही राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। ग्वालियर के गोल्डन लोटस गार्ड में रात्रि विश्राम होगा।

कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, 26 फरवरी से 1 मार्च तक विश्राम का दिन था। आज दोपहर 2 बजे धौलपुर से हम फिर से यात्रा शुरू करेंगे। 3 बजे यात्रा मुरैना प्रवेश करेगी। 5 मार्च को राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे, 6 मार्च रात तक यात्रा मध्य प्रदेश में रुकेगी। 7 मार्च को बांसवाड़ा में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 7,8 और 9 मार्च को यात्रा गुजरात में रुकेगी।

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'जिस यात्रा की दिशा और संकल्प ना हो ऐसी यात्राओं का कोई लाभ नहीं होता है। भारत की परंपरा में पैदल यात्रा का महत्व है, लेकिन इसकी सामर्थ्य तब बढ़ती है जब संकल्प साथ हो, लक्ष्य सामने हो. झूठ और भ्रम फैलाने के लिए जो यात्राएं होती है वह सदैव असफल होती है।

कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, "5 दिन के बाद आज हम फिर से निकले हैं और आज ग्वालियर में हैं। राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर भी जाएंगे। 7 मार्च को बांसवाड़ा में जनसभा होगी और उसके बाद हम गुजरात जाएंगे। 7, 8, 9, और 10 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरात में होगी

कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कमलनाथ के शामिल होने को लेकर कहा, कमलनाथ जी आएंगे। उन्होंने कहा है कि वो पूरे समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ही रहेंगे। कमलनाथ जी का स्वागत है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मीडिया से कहा, "राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मध्य प्रदेश आ रही है। मैं यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहा हूं। यह जनसंपर्क का सबसे अच्छा माध्यम है।

Created On :   2 March 2024 10:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story