राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर मारी बाजी, सचिन पायलट को दी करारी शिकस्त! बीजेपी के लिए गहलोत बनेंगे बड़ी मुसीबत?

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर मारी बाजी, सचिन पायलट को दी करारी शिकस्त! बीजेपी के लिए गहलोत बनेंगे बड़ी मुसीबत?
  • अशोक गहलोत एक बार फिर सीएम पद के लिए पहली पसंद- पोल
  • पायलट, राजे जैसे सभी दिग्गज हुए ढेर

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान का किला फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। दोनों पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार के लिए एक्टिव हो गए हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव इस साल के अंतिम महीने में होने वाला है। इसको देखते हुए दोनों पार्टियों के नेता जनता को साधने के लिए हर तरह के प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में चुनाव को देखते हुए एबीपी ने सी वोटर के साथ एक ओपिनियन पोल किया है। इसमें जनता से मौजूदा सरकार अशोक गहलोत के काम काज और आने वाले चुनाव में प्रदेश का सीएम कौन होगा, इसे लेकर जनता से सवाल पूछा गया है जिसमें काफी चौंकाने वाले जवाब मिले हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट में हमेशा से सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान मचती रही है लेकिन ओपिनियन पोल में भी जनता ने सचिन पायलट को जोरदार झटका दिया है और उनकी पहली पंसद गहलोत ही है। इसके अलावा ओपिनियन पोल में बीजेपी नेता और प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नाम पर भी लोगों ने विश्वास जताया है।

ओपिनियन पोल में गहलोत ने मारी बाजी

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर रखते हुए एबीपी न्यूज और सी वोटर ने ओपिनियन पोल जारी किया है। जिसमें प्रदेश की जनता से सवाल पूछा गया कि आप अगले पांच वर्षों के लिए अपने राज्य के सीएम के तौर पर किसे पंसद करते है? जिसमें लोगों ने चौंकाने वाले जवाब दिए, जो बीजेपी के लिए खतरे की घंटे हो सकती है। एबीपी व सी वोटर के ओपिनियन पोल में लोगों ने 35 फीसदी मौजूदा सीएम अशोक गहलोत पर विश्वास जताया और साथ ही उन्हें कुशल प्रशासक भी बताया है। इस ओपिनियन पोल में दूसरे स्थान पर बीजेपी की कद्दावर नेता और पूर्व सीएम वसूधंरा राजे 25 फीसदी के साथ हैं। जिन्हें जनता एक बार फिर मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहती है।

गहलोत से पिछड़े पायलट

सीएम बनने के लिए कई बार अशोक गहलोत से बगावत कर चुके सचिन पायलट पोल में पिछड़ते हुए नजर आए। पायलट को इस ओपिनियन पोल में गहलोत से काफी कम वोट मिले हैं। 19 फीसदी वोट प्रतिशत के साथ पायलट तीसरे स्थान पर हैं जिन्हें जनता प्रदेश का मुखिया बनते हुए देखना चाहती है। इन सबके अलावा बीजेपी के कद्दावर नेता गजेंद्र सिंह शेखावत को 9 और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को 5 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया है। जबकि 7 फीसदी ऐसे भी लोग हैं जिनका कहना है कि इन नेताओं से और कोई बेहतर मुख्यमंत्री हो सकता है।

सवाल- प्रदेश का अगला सीएम कौन हो?

  • अशोक गहलोत- 35 फीसदी
  • वसूंधरा राजे- 25 फीसदी
  • सचिन पायलट-19 फीसदी
  • गजेंद्र सिंह शेखावत-9 फीसदी
  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़-5 फीसदी
  • अन्य-7 फीसदी

गहलोत के शासन से जनता संतुष्ट- पोल

इसके अलावा ओपिनियन पोल के दौरान लोगों से पूछा गया कि मौजूदा सरकार के कामकाज से कितने खुश हैं? जिस पर लोगों ने बढ़चढ़ कर अपना वोट दिया। 41 फीसदी लोगों का मानना है कि वो गहलोत सरकार के कामकाज से खुश एवं संतुष्ट हैं। 35 फीसदी सरकार से कम संतुष्ट हैं। जबकि 21 फीसदी लोग अशोक गहलोत के कामकाज से खुश नहीं हैं और तीन फीसदी लोग ऐसे भी हैं जिन्हें पता नहीं है।

सवाल- गहलोत सरकार से संतुष्ट हैं?

  • 41 फीसदी संतुष्ट
  • 35 फीसदी कम संतुष्ट
  • 21 फीसदी काम काज से खुश नहीं
  • तीन फीसदी को पता नहीं

Created On :   28 July 2023 4:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story