यात्रा और रोड शो: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो
  • वाराणसी में राहुल का रोड शो
  • जनसभा को करेंगे संबोधित
  • राहुल के शो के कई मायने

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक रोड शो न‍िकालेंगे। राहुल गांधी इस दौरान वाराणसी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ यह रोड शो आगामी 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी प्रस्तावित है।

खबरों के मुताबिक राहुल गांधी के वाराणसी के इस रोड शो में कांग्रेस महासच‍िव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी यात्रा में शामिल होने की खबर है।

कांग्रेस पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी के इस रोड शो में प्र‍ियंका गांधी के शाम‍िल होने के कई राजनीत‍िक मायने न‍िकाले जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिहाज से इस रोड शो को काफी अहम माना जा रहा है। सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा चुनाव में जाने से ये कयास लगाए जा रहे है कि प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

16 फरवरी को राहुल गांधी की अगुवाई में शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार से उत्तर प्रदेश में एंट्री करेगी। वाराणसी में यह यात्रा रोड राेड शो के रूप में विश्वेश्वर गंज तिराहा से मैदागिन चौराहा तक लगभग चार किलोमीटर को होगा। राहुल इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथधाम जाएंगे व दर्शन पूजन के बाद गोदौलिया चौराहा पर जनता को भी संबोधित करेंगे। नेशनल इंटर कालेज, सैयदराजा में जनसभा के बाद पदयात्रा कर राहुल अघोरेश्वर भगवान राम की भूमि पड़ाव, चंदौली में डेरा डालेंगे। इस भूमि पर रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 17 फरवरी को गोलगडा मंदिर मार्ग से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु होगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसारचार घंटे राहुल गांधी काशी में रहेंगे।काशी में राहुल गांधी की यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस की इस कार्क्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा काशी के प्रबुुद्धजनों ,कई संस्थाओं के प्रमुख को भी आमंत्रित किया गया।

Created On :   14 Feb 2024 11:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story