सीईसी विवाद: रूडी का राहुल पर वार, राष्ट्रपति की बात बाहर रखना मर्यादा के खिलाफ, प्रदर्शन पर भी घेरा

रूडी का राहुल पर वार, राष्ट्रपति की बात बाहर रखना मर्यादा के खिलाफ, प्रदर्शन पर भी घेरा
बीजेपी सांसद रूडी ने कहा राष्ट्रपति ने क्या कहा इसे राहुल गांधी नहीं कह सकते, वो असत्य भी हो सकता है। हम और आप यह नहीं पूछ सकते हैं कि राष्ट्रपति ने क्या कहा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और विपक्षी नेताओं की हुई मुलाकात पर तंज कसा है। दरअसल बीजेपी सांसद ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "जब देश के सर्वोच्च संस्था के और संविधान के पद पर बैठे व्यक्ति से बात करके आते हैं तो उस बात को बाहर रखना कहां तक मर्यादित है, बीजेपी नेता ने मुलाकात के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सार्वजनिक बयान को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है, राहुल गांधी ने गोपनीयता की अनदेखी की है।

बीजेपी सांसद रूडी ने कहा हम और आप यह नहीं पूछ सकते हैं कि राष्ट्रपति ने क्या कहा। ऐसा भी हो सकता है कि राहुल गांधी जो कह रहे हैं, वो असत्य हो। राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, वो जाकर मिल सकते हैं मगर राष्ट्रपति ने क्या कहा, उस बात की टिप्पणी करने का अधिकार उनके पास नहीं है।

यही नहीं भाजपा नेता ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट विरोध प्रदर्शन से पहले कड़ी सुरक्षा को लेकर कहा हम लोगों ने बिहार में भी देखा था कि कैसे आगजनी की घटना हुई तो सरकार तो हमेशा व्यवस्था करती ही है। सत्ताधारी नेता ने कहा आप अगर सरकार को चुनौती दें, विधि-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करें तो सरकार का दायित्व बनता है कि सरकार उसकी व्यवस्था कायम करे। ये कोई अलग बात नहीं है।

आपको बता दें राहुल गांधी ने विपक्षी गुट की राष्ट्रपति से हुई मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, जिसमें विपक्ष के नेता ने लिखा हमने भारत की राष्ट्रपति के साथ एक ऐसी बैठक की जिस पर यकीन करना मुश्किल है।

हमने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया कि कैसे PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भारत की चुनावी व्यवस्था को बुरी तरह से कमजोर किया है, और हमने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। मुझे हैरानी हुई कि राष्ट्रपति ने 'वोट चोरी' की बात से इनकार नहीं किया। इसके बजाय, उन्होंने हमसे सबूत लाने को कहा। हम उनके सामने सबूतों का अंबार लगा देंगे। INDIA गठबंधन खुशी-खुशी उनके सामने हर सबूत पेश करेगा। हम उनके इस आश्वासन का स्वागत करते हैं कि वह मामले की जांच करेंगी और कार्रवाई करेंगी।

Created On :   10 Oct 2026 10:42 AM IST

Tags

Next Story