विवादित बयान: सेना को लेकर बीजेपी विधायक रणवीर पठानिया के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय जनता पार्टी के एक और विधायक के बोल बिगड़े हुए है। पाकिस्तान पर हुए हमलों को लेकर बीजेपी नेताओं के विवादित बयानों की सूची लगातार बढ़ती जा रही है। इसे लेकर कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक ने बीजेपी विधायक पर निशाना साधा।
कांग्रेस ने इसे लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सबके ध्यान में है कि एयरफोर्स स्टेशन में क्या हुआ? नालायकी होगी इनकी, सोए होंगे ये लोग.. हमारा क्या कसूर है, हमने तो इनको पलकों में बिठा रखा है। सेना के बारे में ऐसी ओछी बात BJP विधायक रणवीर पठानिया बोल रहे हैं। BJP विधायक का ये बयान बेहद शर्मनाक और निंदनीय है, हमारी सेना और जांबाज सैनिकों का अपमान है।
कांग्रेस का कहना है कि ये पहली बार नहीं है। इससे पहले BJP के मंत्री विजय शाह और मध्य प्रदेश के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा भी हमारे सैनिकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं, लेकिन BJP ने कोई एक्शन नहीं लिया। इस मामले पर BJP को पूरे देश और सेना से माफी मांगनी चाहिए और रणवीर पठानिया को अपने पद से बर्खास्त करना चाहिए। अगर BJP अपने विधायक रणवीर पठानिया पर कोई एक्शन नहीं लेती है तो इसे नरेंद्र मोदी और BJP की सोच और बयान माना जाएगा।
Created On :   29 May 2025 6:32 PM IST













