लोकसभा चुनाव 2024: सपा की राजभर वोटरों को साधने की तैयारी

सपा की राजभर वोटरों को साधने की तैयारी
  • समाजवादी पार्टी का बड़ा प्लान
  • आगामी चुनाव को देखते हुए राजभर वोटरों को साधने की तैयारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने राजभर वोटों को साधने की रणनीति तैयार की है। ओम प्रकाश राजभर के अलग होने के बाद से ही उनके वोट बैंक पर निगाहें हैं। इस वोट बैंक को पाने के लिए अब सपा नए पैंतरे खेल रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी गोमती तट पर महाराजा सुहेलदेव का स्मारक बनवाएगी। दरअसल, ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से अलग होकर बनी सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी को सपा बढ़ावा देने में लगी है।

सपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि हमारी पार्टी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक को आगे बढ़ाने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने बताया कि ओपी राजभर को सपा ने बहुत सम्मान दिया। उनको 2022 के विधानसभा में उनके हिसाब से टिकट बांटे गए हैं। लेकिन, वह सत्ता की लालच में भाजपा के साथ चले गए। भाजपा भी उन्हें इस्तेमाल कर रही है। वो मंत्री बनने के चक्कर में लगे हैं। लेकिन, पता नहीं, उन्हें कब सफलता मिलेगी।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी संघर्ष की कोख से निकली है। पार्टी के मुखिया महेन्द्र राजभर संघर्ष के दिनों के साथी हैं और घोसी उपचुनाव में उन्होंने ईमानदारी से साथ दिया। यह साथ लंबा चलेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना की मांग करती है।

महेन्द्र राजभर ने अखिलेश यादव पर भरोसा जताते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई में राजभर समाज के भी शामिल रहने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि राजभर समाज के हक और सम्मान के लिए समाजवादी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के साथ मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Nov 2023 3:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story