Sudhanshu Trivedi on Rahul Gandhi: सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के आरोपों पर किया पलटवार, कहा- कांग्रेस सांसद की राजनीतिक समझ शून्य

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनावी व्यवस्था और एंटी-इन्कंबेंसी को लेकर दिए गए बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा राजनीतिक तौर पर राहुल गांधी की जानकारी शून्य है। बंगाल में 1977 से और बिहार में 1990 से कांग्रेस की सरकार नहीं थी।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, बोले- 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोट चोरी हुई
राहुल की राजनीतिक जानकारी शून्य
बीजेपी नेता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, अभी कुछ देर पहले राहुल गांधी ने आपके सामने फिर से एक PPT पेश किया। उन्होंने दावा किया कि वे 50 साल से राजनीति को समझ रहे हैं, जबकि उनकी अपनी उम्र ही 56 साल है। बंगाल में 1977 से और बिहार में 1990 से कांग्रेस की सरकार नहीं बनी है। राहुल गांधी को इस बात की कोई जानकारी नहीं है जब से पारदर्शी चुनाव होने लगे हैं, CCTV कैमरे आ गए हैं और स्वतंत्र मीडिया आ गया है, तब से उन्हें सत्ता में आने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। राजनीतिक तौर पर राहुल गांधी की जानकारी शून्य है।
यह भी पढ़े -वोटर लिस्ट से लेकर EVM मुद्दों के खिलाफ दिल्ली में गरजे MP कांग्रेस अध्यक्ष, चुनाव प्रक्रिया पर पूछे तीखे सवाल
Created On :   24 Sept 2026 7:27 PM IST












