Bihar Assembly Election 2025: तेज प्रताप एनडीए का करेंगे समर्थन? जीतन राम मांझी ने तेज प्रताप के बयान पर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने चुनाव के बाद प्रतिक्रिया दी थी कि वे विकास करने वाली सरकार का साथ देंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि जो भी जनता के लिए काम करेगा हम उसके साथ हैं। इसको लेकर ही हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने 8 नवंबर (शनिवार) को प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।
जीतन राम मांझी ने क्या कहा?
जीतन राम मांझी ने बिहार के गया जिले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, बिहार में जिसने भी विकास किया है और योजना बना रहा है वो सबको नजर आ रहा है। आज एक करोड़ लोगों को नौकरी देने और एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की बात की जा रही है। पीएम मोदी ने बिहार को 8 हजार करोड़ रुपए का कोसी प्रोजेक्ट और मखाना बोर्ड दिया है। आगे उन्होंने कहा कि लोगों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। बिहार को पहले से कई ज्यादा मिल रहे हैं और बिहार को जितनी राशि मिलती थी, उससे करीब चार गुना ज्यादा अब मिल रही है। अगर तेज प्रताप यादव विकास योजनाओं को देखते हुए एनडीए का साथ देते हैं तो हम उनका तहे दिल से स्वागत करेंगे।
यह भी पढ़े -मौत का दूत बनकर आए एक्टर अर्जुन रामपाल, फिल्म ‘धुरंधर’ से मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक, जानें कब रिलीज होगा ट्रेलर
राहुल गांधी पर साधा निशाना
जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि राहुल गांधी की बातें हमें समझ नहीं आती हैं कि जब वे विदेश जाते हैं तो भारत की बुराई करते हैं। कोई भी संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति बाहर जाकर देश की बुराई कैसे कर सकता है। कोई भी बुराई नहीं करता है विदेश में लेकिन वे करके आते हैं। एसआईआर के नाम पर उन्होंने बिहार में कई दिनों तक यात्रा की थी लेकिन आज एसआईआर कहां चला गया है।
Created On :   8 Nov 2025 5:46 PM IST












