अपकमिंग फिल्म: मौत का दूत बनकर आए एक्टर अर्जुन रामपाल, फिल्म ‘धुरंधर’ से मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक, जानें कब रिलीज होगा ट्रेलर

मौत का दूत बनकर आए एक्टर अर्जुन रामपाल, फिल्म ‘धुरंधर’ से मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक, जानें कब रिलीज होगा ट्रेलर
रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म 'धुरंधर' इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। टीजर रिलीज के बाद से फैंस फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। धुरंधर एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है जिसे ‘उरी’ फेम निर्देशक आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म 'धुरंधर' इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। टीजर रिलीज के बाद से फैंस फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। धुरंधर एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है जिसे ‘उरी’ फेम निर्देशक आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। मेकर्स ने फिल्म से अर्जुन रामपाल का फर्स्ट लुक जारी किया है। इस फर्स्ट लुक में अर्जुन रामपाल काफी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

दमदार लुक में दिखे अर्जुन रामपाल

मेकर्स ने अर्जुन रामपाल का जो लुक रिवील किया है, उसमें वो छोटे बाल और बड़ी दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे हैं। आंखों पर ब्लैक चश्मा लगाए और हाथों में सिगरेट लिए अर्जुन रामपाल काफी खतरनाक लग रहे हैं। उनके इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्हें मौत का दूत बताया गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की डेट भी जारी कर दी है। मेकर्स ने बताया है कि धुरंधर का ट्रेलर अब से चार दिन बाद यानी 12 नवंबर को 12 बजकर 12 मिनट पर जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़े -फिल्म ‘अकेला’ के 34 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने शेयर किया अमिताभ बच्चन संग फिल्म से जुड़ा एक सीन

5 दिसंबर को रिलीज होगी ‘धुरंधर’

आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुरंधर’ में एक भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा कुछ तो सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।

Created On :   8 Nov 2025 2:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story