Bihar Politics: चिराग पासवान के बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार, कहा- 'वे एक कमजोर मंत्री हैं और एक कमजोर...'

- बिहार में लगातार वार-पलटवार का दौर है जारी
- चिराग पासवान ने प्रशासन पर दी थी प्रतिक्रिया
- तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान की प्रतिक्रिया पर दिया बयान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चिराग पासवान ने बिहार में बढ़ रहे क्राइम को लेकर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। साथ ही प्रशासन और कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को निकम्मा बताया है। सआथ ही चिराग पासवान ने ये भी कहा है कि मुझे दुख होता है कि मैं इनका समर्थन कर रहा हूं। इसको लेकर ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, चिराग पासवान ने इस पर सिर्फ अफसोस जाहिर नहीं किया है बल्कि वे मान रहे हैं कि वे सरकार का हिस्सा है लेकिन अफसोस जाहिर करने के अलावा कुछ भी नहीं कर सकते हैं।
तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा है कि, 'हम लगातार कहते आ रहे हैं कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर का क्रिमिनल डिसॉर्डर हो चुका है। अपराधी 'विजय' और 'सम्राट' हो गए हैं। चिराग पासवान इस पर सिर्फ अफसोस जाहिर कर रहे हैं, यानी वे मान रहे हैं कि वे सरकार का हिस्सा हैं, लेकिन अफसोस जाहिर करने के अलावा कुछ नहीं कर सकते। इससे पता चलता है कि वे एक कमज़ोर मंत्री हैं, एक कमज़ोर सहयोगी हैं। आप इस सरकार में हैं जिसका एक इंजन भ्रष्टाचार का है और एक इंजन अपराध का है और आप सिर्फ अफसोस जाहिर कर रहे हैं, आपने क्या कार्रवाई की? यानी भ्रष्टाचार होता रहेगा, लेकिन आप कुर्सी नहीं छोड़ेंगे, इससे पता चलता है कि आपका लगाव बिहार से कम और कुर्सी से ज्यादा है।'
चिराग पासवान ने क्या कहा था?
चिराग पासवान ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा था कि, 'बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं देखने को मिल रही हैं। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अपराधियों के आगे नतमस्तक नजर आ रही है। ऐसा लगने लगा है कि प्रशासन इन घटनाओं को रोकने के लिए पूरी तरह से असफल रहा है। अगर आगे भी ऐसा ही चलता रहता है तो आने वाले समय में राज्य के लिए बहुत ही ज्यादा बुरा हो सकता है।'
Created On :   27 July 2025 3:27 PM IST