मंदिर: अगले साल होगा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का अनुष्ठान, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

अगले साल होगा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का अनुष्ठान,  पीएम मोदी रहेंगे मौजूद
  • 15 से 24 जनवरी तक 'अनुष्ठान'
  • 22 जनवरी को आएंगे पीएम मोदी
  • 22 जनवरी को 'प्राण प्रतिष्ठा'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित भगवान राम के मंदिर का अनुष्ठान अगले साल के शुरूआती महीने में हो सकता है। अयोध्या में राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि 15 से 24 जनवरी तक 'अनुष्ठान' होगा और इस दौरान 'प्राण प्रतिष्ठा' भी होगी। प्रधानमंत्री मोदी के आने का समय तय हो गया है। वे 22 जनवरी को आएंगे और 22 जनवरी को 'प्राण प्रतिष्ठा' भी होगी। इसके लिए सभी को आमंत्रित किया गया है।

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने आगे कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया है...चाहे पक्ष हो या विपक्ष हो, जो भी यहां रामलला के दर्शन करने आएंगे उन सभी लोगों का स्वागत और सम्मान होगा। भगवान किसी एक व्यक्ति के नहीं सबके हैं। वसुधैव कुटुम्बकम् की दृष्टीकोण से जो भी आएंगे उनका सम्मान किया जाएगा...अभी उनके(राहुल गांधी) आने की कोई सूचना नहीं है।

Created On :   26 Sep 2023 1:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story