लोकसभा चुनाव 2024: मंडला में विपक्ष पर जमकर बरसे अमित शाह, कहा - घमंडिया गठबंधन का लक्ष्य परिवारवाद को बढ़ाना

मंडला में विपक्ष पर जमकर बरसे अमित शाह, कहा - घमंडिया गठबंधन का लक्ष्य परिवारवाद को बढ़ाना
  • लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुटे दिग्गज नेता
  • मंडला में अमित शाह की जनसभा
  • अमित शाह को सुनने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

डिजिटल डेस्क, मंडला। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के मंडला स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित रैली को संबोधित किया।उन्होंने मंच से भाजपा प्रत्याशी का प्रचार किया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता उपस्थित हुए। शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताया। केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने भाषण में कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन में मौजूद नेता पर आरोपों से वार किया। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल की भाजपा सरकार की कई उपल्बधियां गिनाई। शाह ने प्रदेश में आदिवासी, किसान, गरीबी और पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश की। उन्होंने कांग्रेस और उसकी पूर्व सरकारों के कार्यों की काफी आलोचना भी की। अमित शाह ने कहा कि विपक्षी दल का उद्देश्य परिवारवाद को बढ़ावा देना है। इसके लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से लेकर तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और बंगाल में सीएम ममता बनर्जी अपने-अपने बेटे व भतीजों को स्थापित करना चाहते हैं।

Live Updates

  • 11 April 2024 11:20 AM GMT

    भाजपा सरकार ने किए कई धार्मिक कार्य - अमित शाह

    अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में वाराणासी मंदिर कोरिडोर, महाकाल कोरिडोर और इस साल अयोध्या में राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा जैसे समारोह संपन्न हुए है। 

  • 11 April 2024 10:36 AM GMT

    देश में पहला पैसा एक्ट लागू किया - अमित शाह

    अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने देश में सबसे पहले पैसा एक्ट की शुरुआत की थी। इसके तहत हमने 10 साल के अंदर हमने एकलव्य स्कूल में आदिवासी बच्चों को उच्च शिक्षा मुहैया करना का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जिला मंडल फंड के माध्यम से मिनरल की एक निश्चित इनकम स्थानीय जिलों के विकास के लिए भी खर्च की है।

  • 11 April 2024 10:31 AM GMT

    अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

    अमित शाह ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय भाजपा नेता और प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी सरकार में जनजाति कल्याण मंत्रालय का काम किया था। इसी तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा जयंती की शुरुआत आदिवासी गौरव दिन मनाकर की थी। तब मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री थे। ऐसे में अब मुख्यमंत्री मोहन यादव इन्ही मार्ग दर्शन पर चल रहे है। 

  • 11 April 2024 10:31 AM GMT

    अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

    अमित शाह ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय भाजपा नेता और प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी सरकार में जनजाति कल्याण मंत्रालय का काम किया था। इसी तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा जयंती की शुरुआत आदिवासी गौरव दिन मनाकर की थी। तब मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री थे। ऐसे में अब मुख्यमंत्री मोहन यादव इन्ही मार्ग दर्शन पर चल रहे है। 

  • 11 April 2024 10:15 AM GMT

    अमिता शाह ने राहुल पर बोला हमला

    जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। वहीं, हमारी सरकार ने आदिवासी वर्ग की महिला द्रोपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने किसे आदिवासी नेता को राष्ट्रपति क्यों नहीं बनाया? अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो अपने बेटे या बेटी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हो। वो किसी आदिवासी बेटे या बेटी के बारे में कैसे सोच सकती है। 

  • 11 April 2024 10:04 AM GMT

    अमित शाह ने प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्य गिनाएं

    अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में 80 लाख घरों में शौचालय और 82 लाख को आवास और  80 करोड़ गरीबों क़ो राशन प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सारे कार्य कांग्रेस अपने 55 साल के शासन में नहीं कर पाई। 

  • 11 April 2024 10:01 AM GMT

    70 लाख लोगों को आयुष्मान भारत के तहत हुआ लाभ

    अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में 70 लाख लोगों को आयुष्मान भारत के तहत फायदा हुआ है। 

  • 11 April 2024 9:59 AM GMT

    मध्यप्रदेश में 95 लाख किसानों को मिला लाभ - अमित शाह

    अमित शाह ने मध्यप्रदेश में किसानों की स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंंने कहा कि एमपी में 95  लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ हुआ है। 

  • 11 April 2024 9:55 AM GMT

    10 साल में भारत का गरीबी स्तर घटा - अमित शाह

    अमित शाह ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  पिछले 10 वर्षों में देश के 25 कोरड़ गरीबों को गरीब रेखा से बाहर निकाला है। 

  • 11 April 2024 9:50 AM GMT

    अमित शाह ने पीएम मोदी के भाषण का किया जिक्र

    अमित शाह ने संबोधन के दौरान पीएम मोदी के केंद्र की सत्ता में आने के बाद उनके पहले भाषण का जिक्र किया। उन्होंंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने पहले भाषण में कहा था कि मेरी यह सरकार गरीबों, दलितों और आदिवासियों की पिक्चरों की सरकार होगी। 

Created On :   11 April 2024 7:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story