पश्चिम बंगाल में रिजल्ट से पहले: UP के गोरखपुर में BJP की जीत के लिए हुआ यज्ञ-हवन, बंगाल में ममता बनर्जी के हारने का किया दावा

UP के गोरखपुर में BJP की जीत के लिए हुआ यज्ञ-हवन, बंगाल में ममता बनर्जी के हारने का किया दावा
पश्चिम बंगाल में कल यानी 4 मई को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने हैं। इसे लेकर सियासी दलों के बीच हलचल तेज हैं। एक तरफ टीएमसी सत्ता में बरकरार रहने का दावा ठोक रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में कल यानी 4 मई को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने हैं। इसे लेकर सियासी दलों के बीच हलचल तेज हैं। एक तरफ टीएमसी सत्ता में बरकरार रहने का दावा ठोक रही है। तो वहीं, दूसरी ओर बीजेपी सत्ता परिवर्तन की बात कह रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए उत्तर प्रदेश में बीजेपी यज्ञ-हवन कर रही है। दरअसल, गोरखपुर के गोलघर स्थित काली मंदिर में रविवार को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा पल्लू के नेतृत्व में यज्ञ-हवन करके बीजेपी की जीत की कामना की। इस दौरान बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मीडिया से हवन को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल की हर विधानसभा में भगवा परचम लहराए। इसके साथ ही सनातन विरोधी ममता ममता बानो की सरकार का खत्मा हो।

बंगाल चुनाव के लिए गोरखपुर में बीजेपी की जीत के लिए हुआ हवन-यज्ञ

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा पल्लू ने कहा कि वे चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल की हर विधानसभा भगवामय हो। उन्होंने कहा कि सनातनी अत्याचारी ममता बानो की सरकार का निश्चित रूप से खत्मा हो। चुनाव में उसके गुंडो ने कितनी गुंडई कराई। उनकी गुंडे चली नहीं उनके गुंडों का खात्मा हो।

जितेंद्र वर्मा पल्लू ने कहा कि आज वे लोग यज्ञ और हवन के माध्यम से मां काली से प्रार्थना कर रहे हैं कि आने वाले 4 मई को भगवा सूर्य का उदय हो। उन्होंने कहा कि पूरा बंगाल भगवा मय हो। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद आदिशक्ति मां जगत जननी मां काली महिषासुर मर्दिनी के नाम से पूरे देश में दशहरा पर्व के नाम से बंगाल जाना जाता था। लेकिन निश्चित तौर पर ममता ने जो पहचान बंगाल की बनाई वह सनातन विरोधी होने के नाते बनाई। निश्चित रूप से आने वाला 4 मई ममता बानो के लिए काल साबित होगा। उन्होंने कहा कि होने लगता है कि 4 मई ममता बानो गई।

ममता बनर्जी को हार का भय - जितेंद्र वर्मा पल्लू

उन्होंने कहा कि गोलघर कली मंदिर पर यज्ञ-हवन करने का उद्देश्य यह है कि पश्चिम बंगाल और कोलकाता को मां काली के नाम से जाना जाता है। वह निश्चित रूप से महिषासुरों का वध करती हैं। आज वे लोग गोरखपुर की मां काली का जो पवित्र मंदिर है। यह जगत हुआ मंदिर है जो सभी श्रद्धालुओं के दु:खों को हरती हैं। एवं को लेकर हंगामा पर उन्होंने कहा कि वह हंगामा नहीं है वह हार की तड़पन है।

यह हार का भय है और कहा जाए तो अब ममता भागने वाली है। उसको डर सता रहा है और निश्चित रूप से जितने भी सनातन विरोधी हैं जब सनातन सूर्य का उदय होता है, तो वह ईवीएम का रोना रोते हैं। चुनाव आयोग की धांधली का रोना रोते हैं। सिस्टम की धांधली का रोना रोते हैं। निश्चित रूप से ममता के जाने का समय आ गया है। माता काली ने उनका टिकट काट दिया है। अब बंगाल की सत्ता से उन्हें जाना ही है।

Created On :   3 May 2026 11:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story