UP Politics: यूपी की एक और सीट पर उपचुनाव की संभावना, जानें किसको दी जाएगी टिकट?

यूपी की एक और सीट पर उपचुनाव की संभावना, जानें किसको दी जाएगी टिकट?
  • यूपी की एक और सीट पर उपचुनाव की नजर आ रही है संभावना
  • सपा के टिकट पर चुने जाएंगे विधायक
  • जीतने पर मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के तीन विधायकों को पार्टी से निकाल दिया गया है। इसमें से एक विधायक मनोज पांडेय भी हैं, जो उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ऊंचाहार सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब ऐसा माना जा राह है कि, मनोज पांडेय विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद जब उपचुनाव होंगे तो हो सकता है कि भारतीय जनता पार्टी उनको ही टिकट देगी। जानकारी के मुताबिक, अगर उपचुनाव में मनोज पांडेय जीत जाते हैं, तो उनको योगी कैबिनेट में खास जिम्मेदारी मिल सकती है।

सपा के तीन विधायकों को किया गया था निष्कासित

बता दें, सपा की तरफ से मनोज पांडेय के साथ-साथ गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह और गोसाईंगंज से विधायक अभय सिंह को भी पार्टी से निकाला गया है। इन दोनों ही विधायकों का भी कहना है कि, वे अपने समर्थकों से बात करके ही आगे का फैसला लेंगे।

अभी बीजेपी क्यों नहीं दे रही है कोई जिम्मेदारी?

सूत्रों के मुताबिक, मनोज पांडेय की सदस्यता नहीं है तब भी वे इस्तीफा देकर दोबारा सदन जाने के बारे में सोच रहे हैं। सदस्यता ना जाने के चलते बीजेपी भी उनको कोई जिम्मेदारी सौंप सकती है। लेकिन मनोज पांडेय ने साल 2022 के चुनाव में सपा के टिक पर चुनाव जीते थे, ऐसे में पार्टी उनको अभी कोई अहम जिम्मेदारी देने से कतरा रही है।

किस सीट पर उपचुनाव के आसार?

इससे पहले भी जब दारा सिंह चौहान ने सपा को छोड़ा था और बीजेपी का साथ दिया था, उस वक्त भी उनको मंत्री पद का भरोसा दिलाया गया था। लेकिन वो उपचुनाव में अपनी जीत हासिल नहीं कर पाए थे। वहीं, बाद में उनको विधान परिषद भेजा गया था, जहां से वे योगी कैबिनेट के मंत्री बने थे।

मनोज पांडेय का क्या है कहना?

अपने निष्कासन पर मनोज पांडेय का कहना था कि, मैंने साल 2024 में लोकसभा चुनाव के समय ही बीजेपी जॉइन की थी। मुझको अब पार्टी से निकालना बहुत ही हास्यास्पद है। मेरे पास सिर्फ ऊंचाहार की जनता का भरोसा है। मनोज पांडेय ने कहा कि, मैं सपा के इस फैसले से बहुत ही स्तब्ध हूं।

Created On :   24 Jun 2025 1:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story