Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting live Update: शाम 5 बजे तक 60.19 फीसदी मतदान, असम में सबसे ज्यादा और महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग

- लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरू
- पांच बजे तक कुल 60.19 फीसदी मतदान हुआ, असम में सबसे ज्यादा वोटिंग
- एमपी की 9 सीटों पर 62.28 फीसदी मतदान हुआ, राजगढ़ में सबसे ज्यादा वोटिंग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज (मंगलवार, 7 मई) को हो रहा है। 5 बजे तक देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर 60.19 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा 74.86 फीसदी मतदान असम में, वहीं सबसे कम 53.40 फीसदी वोटिंग महाराष्ट्र में हुई है। इसके अलावा पं. बंगाल में 73.93, गोवा 72.52, छ्त्तीसगढ़ में 66.87, कर्नाटक में 66.05, दादर-नगर हवेली और दमन-द्वीव में 65.23, मध्यप्रदेश में 62.28, यूपी में 55.13, गुजरात 55.22 और बिहार में 56.01 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी।
जिन 93 सीटों पर चुनाव होगा उनमें गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल और असम की 4-4 और गोवा की 2 सीट शामिल हैं।
इस चरण में अमित शाह, मनसुख मंडाविया और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 7 केंद्रीय मंत्रियों और 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत कुल 1352 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में से 1229 पुरूष जबकि 123 महिला हैं। वहीं एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक कुल उम्मीदवारों में से 244 दागी हैं। बता दें कि इससे पहले पहले चरण में 102 सीटों पर कुल 67,75 जबकि दूसरे चरण में 88 लोकसभा सीटों पर 58.59 फीसदी मतदान हुआ था।
बात करें तीसरे चरण में मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर हो रहे मतदान की तो शाम 5 बजे तक यहां 62.28 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग राजगढ़ में जबकि सबसे कम वोटिंग भिंड में हुई। राजगढ़ में 72.08 और भिंड में 50.96 फीसदी मतदान हुआ। इन दोनों सीटों के अलावा विदिशा में 69.02, गुना में 68.93, बैतूल में 67.97, सागर में 61.70, ग्वालियर में 57.86, भोपाल में 58.42 और मुरैना में 55.25 फीसदी मतदान हुआ।
Live Updates
- 7 May 2024 5:13 AM
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया मतदान
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बिलासपुर के मतदान केंद्र में डाला वोट। मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा, "आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। मतदान केंद्र में आकर मैंने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ मतदान किया है। विकसित भारत के लिए लोगों में भारी उत्साह है। सुबह से ही लंबी लाइन लगी है। लोग निकलकर आ रहे हैं। ये उत्साह सरकार के पक्ष में है। अबकी बार 400 पार होने वाला है। छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीट भाजपा जीतने वाली है।"
बता दें कि बिलासपुर से बीजेपी ने तोखन साहू और कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को मैदान में उतारा है।
- 7 May 2024 5:11 AM
बारामती से एनसीपी (शरदचंद्र पवार) उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने परिवार के साथ किया मतदान
महाराष्ट्र की बारामती सीट से एनसीपी शरदचंद पवार गुट की उम्मीदवार सुप्रिाय सुले ने परिवार के साथ मतदान किया। इस सीट से उनके खिलाफ एनसीपी (अजित पवार गुट) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि सुनेत्रा अजित पवार की पत्नी हैं और वो रिश्ते में सुप्रिया सुले की भाभी हैं।
पुणे, महाराष्ट्र: बारामती से NCP-SCP उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने परिवार के साथ मतादन किया। NDA ने NCP की सुनेत्रा पवार को इस सीट से मैदान में उतारा है। #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/Qglxpnoyyj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024 - 7 May 2024 5:07 AM
बारामती से एनसीपी (शरदचंद्र पवार) उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने परिवार के साथ किया मतदान
पुणे, महाराष्ट्र: बारामती से NCP-SCP उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने परिवार के साथ मतादन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
NDA ने NCP की सुनेत्रा पवार को इस सीट से मैदान में उतारा है। #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/Qglxpnoyyjपुणे, महाराष्ट्र: बारामती से NCP-SCP उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने परिवार के साथ मतदान किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
NDA ने NCP की सुनेत्रा पवार को इस सीट से मैदान में उतारा है। #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/sH54R0KLdQ - 7 May 2024 4:56 AM
बसवराज बोम्मई ने डाला वोट
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गडग-हावेरी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने हावेरी एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट किया।
- 7 May 2024 4:53 AM
हम 14 में से 14 सीटें जीतेंगे - केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ से बीजेपी उम्मीदवार प्रह्लाद जोशी ने हुबली के मतदान केंद्र में वोट डाला। इसके उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस चरण की 14 में से 14 सीटें जीतने का दावा किया।
#WATCH हुबली, धारवाड़ (कर्नाटक): केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद जोशी ने पोलिंग बूथ नंबर 111 पर अपना वोट डाला। pic.twitter.com/xi3yXIe2EL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024 - 7 May 2024 4:49 AM
मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डाला वोट
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भोपाल के चार इमली स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला।
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने चार इमली मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/uUAYZZp8by
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024 - 7 May 2024 4:45 AM
मध्यप्रदेश में 9 बजे तक 14.43 फीसदी मतदान, राजगढ़ में सबसे ज्यादा वोटिंग
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे तक मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर कुल 14.43 फीसदी मतदान हुआ। इनमें सबसे ज्यादा राजगढ़ लोकसभा सीट पर 16.57 फीसदी और सबसे कम मुरैना में 12.43 फीसदी मतदान हुआ। इन दोनों सीटों के अलावा गुना में 16.43, बैतूल में 15.97, विदिशा में 15.85, सागर में 14.58. भोपाल 13.61, ग्वालियर 12.75, भिंड 12.23 फीसदी मतदान हुआ।
- 7 May 2024 4:31 AM
सुबह 9 बजे तक 10.5 फीसदी मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा और महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग
चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर कुल 10.57 वोटिंग हुई।
1. असम- 10.12%
2. बिहार- 10.41%
3. छत्तीसगढ़- 13.24%
4. दादरा नगर हवेली- 10.13%
5. गोवा- 12.70%
6. गुजरात- 9.87%
7. कर्नाटक-9.45%
8. मध्य प्रदेश- 14.43%
9. महाराष्ट्र- 6.64%
10. उत्तर प्रदेश-12.64%
11. पश्चिम बंगाल- 15.85%
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए सुबह 9 बजे तक 10.57% मतदान हुए।असम- 10.12%बिहार- 10.03%छत्तीसगढ़- 13.24%दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव- 10.13%गोवा- 12.35%गुजरात- 9.87%कर्नाटक- 9.45%मध्य प्रदेश- 14.22%महाराष्ट्र- 6.64%उत्तर प्रदेश- 11.63%पश्चिम बंगाल- 14.60% pic.twitter.com/wDHyRBnAGy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024 - 7 May 2024 4:23 AM
ऐसी सरकार चुनें जो देश को भ्रष्टाचार के खिलाफ हो - अमित शाह
मतदान करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह ने कहा, "मैं देश और गुजरात के सभी मतदाताओं से अनुरोध करना चाहता हूं कि आप बढ़चढ़कर लोकतंत्र के इस महोत्सव में हिस्सा लें। आप ऐसी सरकार चुनिए जो भ्रष्टाचार के खिलाफ हो, आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहती हो, विकसित भारत बनाना चाहती हो, विश्व में और हर क्षेत्र में भारत को नंबर 1 बनाना चाहती हो। गुजरात में ढाई घंटे में ही करीब 20% वोट डाल गए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप लोग एक ऐसी सरकार चुनेंगे जो सुरक्षा और समृद्ध भी देगी एवं गरीबी से मुक्त भारत बनाएगी।"
#WATCH अहमदाबाद (गुजरात): केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह ने कहा, "मैं देश और गुजरात के सभी मतदाताओं से अनुरोध करना चाहता हूं कि आप बढ़चढ़कर लोकतंत्र के इस महोत्सव में हिस्सा लें। आप ऐसी सरकार चुनिए जो भ्रष्टाचार के खिलाफ हो, आत्मनिर्भर भारत… https://t.co/QJeld35iRf pic.twitter.com/5dvVO34mI0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024 - 7 May 2024 4:20 AM
अमित शाह ने डाला वोट, मंदिर में की पूजा अर्चना
केंद्रीय गृह मंत्री और अहमदाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अमित शाह ने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने नारणपुरा स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
Created On : 7 May 2024 2:17 AM