रेसिपी: अब घर पर बनाएं मार्केट जैसी क्रिस्पी कुकीज, फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को जरूर कराएं ट्राई
- अगस्त के पहले रविवार को सेलिब्रेट किया जाएगा फ्रेंडशिप डे
- दोस्तों के लिए बनाएं टेस्टी कुकीज
- अब बाजार जैसी कुकी बनाना बेहद आसान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रेंडशिप डे आने में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। ऐसे में सभी ने दोस्तों को खुश करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगर आप अपने बेस्ट फ्रेंड का दिन हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहते हैं तो उनके लिए अपने हाथों से कुकीज भनाना कैसा रहेगा? आज हम आपके लिए नारियल की बेहतरीन कुकीज बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। आगर आपने एक बार इस रेसिपी को फॉलो कर ली तो मार्केट जैसी खस्ता कुकीज बनाना बिलकुल मुश्किल नहीं रह जाएगा। सबसे अच्छी बात तो ये है कि इसे बनाने के लिए बहुत कम चीजों की जरूरत पड़ती है। तो चलिए जानते हैं एकदम क्रिस्पी कुकी बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?
नारियल की कुकीज बनाने के लिए सामग्री
White Flour/Maida(मैदा) - 1 Cup/150 Gram
Desiccated Coconut(नारियल का बुरादा) - 1 Cup/100 Gram
Sugar Powder(पिसी चीनी) - 1/2 Cup/100-110 Gram
Milk(दूध) - 3-4 Spoon
Butter(बटर)- 1/2 Cup
Baking Powder(बेकिंग पाउडर) - 1/2 Tsp
वीडियो क्रेडिट- Masala Kitchen
Created On :   29 July 2025 1:58 PM IST