रेसिपी: घर पर बनाएं मार्केट जैसा स्वादिष्ट डोसा, यहां देखें आसान और खास रेसिपी

घर पर नाश्ते में कुछ अच्छा और हल्का खाने का मन हो रहा है तो आज हम आपके लिए डोसा बनाने की खास और आसान रेसिपी लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप आराम से मार्केट जैसा डोसा घर पर बना पाएंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर सुबह नाश्ते में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला खाने का मन है, तो डोसा एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही पेट के लिए भी हल्का होता है। खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और ज्यादा झंझट भी नहीं होता। डोसा ऐसा नाश्ता है जिसे बच्चे हों या बड़े, हर कोई पसंद करता है। इसे आप नारियल की चटनी या सांभर के साथ खा सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। अगर आप रोज के नाश्ते में कुछ अलग और मजेदार ट्राय करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके काम की है। घर पर बने डोसे का स्वाद और ताजगी अलग ही मजा देती है।

बाजार जैसा डोसा बनाने के लिए खास सामग्री

डोसा -

चावल - 1 कप

चना दाल - 1/2 कप

उड़द दाल - 1/4 कप

अदरक - 2 इंच

लहसुन - 4 से 5

हरी मिर्च - 3 से 4

जीरा - 1 छोटा चम्मच

स्वादानुसार नमक

आवश्यकतानुसार पानी

चटनी -

तेल - 2 बड़े चम्मच

उड़द दाल - 1 बड़ा चम्मच

चना दाल - 1 बड़ा चम्मच

अदरक - 2 से 3 इंच

लहसुन - 5 से 6

सूखी लाल मिर्च - 8 से 10

टमाटर - 2

स्वादानुसार नमक

तेल - 2 बड़े चम्मच

सरसों के दाने - 1/2 छोटा चम्मच

करी पत्ता - 8 से 10

सूखी लाल मिर्च - 1

वीडियो क्रेडिट- Kabita's Kitchen

Created On :   8 April 2026 2:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story