रेसिपी: बच्चे कर रहे हैं बर्गर खाने की जिद? तो उन्हें खिलाएं खास बिना मैदा और आटे का बर्गर, यहां देखें खास रेसिपी और सामग्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल बच्चों को बर्गर बहुत पसंद होते हैं, लेकिन बाजार के बर्गर ज्यादा तेल, मैदा और अनहेल्दी चीजों से बने होते हैं, जो उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं होते। ऐसे में अगर वही स्वाद घर पर हेल्दी तरीके से मिल जाए, तो उससे बेहतर क्या हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सूजी से बना यह खास बर्गर एक बढ़िया विकल्प है। इसमें ना तो मैदा का इस्तेमाल होता है और ना ही ज्यादा तेल की जरूरत पड़ती है। सूजी से बना यह बर्गर हल्का भी होता है और पेट के लिए भी अच्छा रहता है। सबसे खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और बच्चे भी इसे बड़े चाव से खा लेते हैं। अगर आप बच्चों को कुछ टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी खिलाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई कर सकते हैं।
यह भी पढ़े -ईद के खास मौके पर बनाएं कुछ हटकर, यहां देखें मुगलई चिकन हांडी बनाने की खास रेसिपी, खाकर सभी को आ जाएगा मजा
सूजी का बर्गर बनाने के लिए खास सामग्री
बन के लिए
2 बड़े चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच जीरा
2 कप पानी
1 छोटा चम्मच नमक
1 कप सूजी
टिक्की के लिए
2 बड़े चम्मच तेल
1/2 कप पोहा
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1 प्याज़
1/4 कप मटर
1/4 कप कॉर्न
1 टमाटर
3-4 उबले आलू
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
ताजा हरा धनिया
यह भी पढ़े -एक जैसा पनीर चावल खाकर हो गए हैं बोर, तो इस खास ठेचा पनीर राइस की रेसिपी को करें ट्राई, टेस्ट में लग जाएंगे चार चांद
वीडियो क्रेडिट- bharatzkitchen HINDI
Created On :   31 March 2026 4:20 PM IST












