रेसिपी: गर्मी में अपने लिए बनाना चाहते हैं कुछ खास और रिफ्रेशिंग, तो इस जिंजर एल की खास रेसिपी पर डालें नजर

गर्मी में अपने आपको एक अच्छी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक से तरोताजा करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए जिंजर एल की खास रेसिपी लेकर आए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के दिनों में जब धूप तेज हो जाती है और शरीर थकान महसूस करता है, तब कुछ ठंडा और ताजगी देने वाला पीने का मन करता है। ऐसे समय में अदरक से बनी ये खास ड्रिंक जिंजर एल बहुत काम आती है। इसका स्वाद हल्का तीखा और मीठा होता है, जो मुंह को अच्छा लगता है और शरीर को भी आराम देता है। इसे घर पर बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती। अदरक अपने आप में सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसलिए यह ड्रिंक स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखती है। अगर आप कुछ नया और ठंडक देने वाला पीना चाहते हैं, तो यह एक बढ़िया विकल्प है। ऐसे में चलिए जिंजर एल बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।

जिंजर एल बनाने के लिए खास सामग्री

अदरक का सिरप-

अदरक - 300 ग्राम

पानी - 5 कप

चीनी - 2 कप

जिंजर एल-

अदरक का सिरप

1 नींबू का रस

नींबू के टुकड़े

पुदीने के पत्ते

बर्फ के टुकड़े

सोडा

वीडियो क्रेडिट- HomeCookingShow

Created On :   2 April 2026 4:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story