रेसिपी: गर्मियों में रहना चाहते हैं हेल्दी तो, ये ड्रिंक आपको देगी ताकत, मूड भी जाएगा फ्रेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में गुलाब का शरबत ठंडक देने वाला और स्वादिष्ट ड्रिंक है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और लू से बचाने में मदद करता है। गुलाब में मौजूद प्राकृतिक गुण शरीर को तरोताजा बनाते हैं और मन को शांति देते हैं। इसे ठंडे पानी या दूध के साथ मिलाकर पिया जा सकता है। रोजाना एक गिलास गुलाब शरबत पीने से गर्मी में राहत मिलती है और एनर्जी बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं गुलाब का शरबत बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है?

गुलाब का शरबत बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

गुलाब के फूल (Rose Petals) – 2-3 कप

• पानी (Water) – 3 कप

• चुकंदर (Beetroot) – 1 Medium

• चीनी (Sugar) – 4 कप

• नींबू का रस (Lemon Juice) – 1 टीस्पून

• सेंधा नमक (Rock Salt) – 1 चुटकी

• केवड़ा एसेंस (Kevda Essence) – 8-10 बूंद

• गुलाब जल (Rose Water) – 8-10 बूंद

वीडियो क्रेडिट- Masala Kitchen

Created On :   5 April 2026 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story