रेसिपी: सर्दियों में गुड़ से बनाएं स्वादिष्ट गुड़ चिक्की, इस आसान रेसिपी से

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम बदलने के साथ-साथ तापमान बहुत कम हो जाता है, इसलिए लोगों को गुड़ से बनी चीजों खाने की सलाह दी जाती है। गुड़ से बनी चीजों का स्वाद और तासीर दोनों ही सर्दी के मौसम के अनुकूल होता है। आप सर्दियों में यदि गुड़ का सेवन करेंगे तो आप नॉर्मल सर्दी जुकाम से भी बच सकते हैं। इसलिए आज हम आपको गुड़ की चिक्की बनाने की आसान रेसिपी बताने वाले हैं। चिक्की बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होती है।

सामग्री:

गुड़ - 1 कटोरी/250 ग्राम

पानी - 2 चम्मच

चीनी - 50-60 ग्राम

इलायची पाउडर

बेकिंग सोडा - 1/8 छोटा चम्मच

भुनी हुई मूंगफली - 250 ग्राम

वीडियो क्रेडिट- Masala Kitchen

Created On :   28 Nov 2023 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story