करवा चौथ स्पेशल: सरगी के लिए बनाए स्पेशल सेवई, जानिए फेनी और शाही सेवई की आसान रेसिपी

  • करवा चौथ के मौके पर सास अपनी बहू को सरगी की थाली देती है
  • सेवई बनाना काफी आसान है और झटपट बन भी जाती है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करवा चौथ के मौके पर सास अपनी बहू को सरगी की थाली देती है। इस थाली में कई चीजें शामिल होती है, उन्हीं में से एक है सेवई। सेवई बनाना वैसे तो काफी आसान है और झटपट बन भी जाती है। लेकिन, हम आपके लिए रेगुलर से हटकर दो स्पेशल सेवई की रेसिपी लेकर आए हैं। एक है फेनी सेवई की रेसिपी और दूसरी है शाही सेवई। फेनी सेवई महीन होती है वहीं शाही सेवई के लिए थोड़े मोटे सेवई का इस्तेमाल किया गया है। मोटे होने के कारण शाही सेवई को पकने में थोड़ा ज्यादा टाइम लगता है। साथ ही अंत में इसमें पनीर क्रम्बल कर के भी डाला गया है, इसके लिए आप घर में बनाया हुआ या बाजार के पनीर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स्पेशल फेनी सेवई की बात करें तो इसमें अंजीर का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसका टेस्ट काफी बढ़ जाता है।

सामग्री -

अंजीर फेनी के लिए -

अंजीर - 5

बादाम - 1 बड़ा चम्मच

काजू - 1 बड़ा चम्मच

मावा - 2 बड़ा चम्मच

दूध - 2 कप

फेनी - 50 ग्राम

इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच

शाही सेवई

घी - 1 बड़ा चम्मच

सेवई - 1/2 कप

बादाम - 1 बड़ा चम्मच

काजू - 1 बड़ा चम्मच

दूध - 2 कप

चीनी - 1/3 कप या स्वादानुसार

पनीर - 100 ग्राम

इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

केवड़ा/गुलाब एसेंस - 3-4 बूंद

गार्निश के लिए - सूखे मेवे और चांदी का वर्क

वीडियो क्रेडिट - Rita Arora Recipes

Created On :   28 Oct 2023 2:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story