रेसिपी: बसंत पंचमी के मौके पर नाश्ते में बनाए स्पंजी ढोकला, यहां जानिए पूरी रेसिपी

  • बसंत पंचमी पर पीला खाना बनाने की परंपरा है
  • इस दिन नाश्ते में बनाएं टेस्टी और स्पंजी ढोकला
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बसंत पंचमी के मौके पर पीला भोजन बनाने की परंपरा है। इस सरस्वती पूजा नाश्ते में आप ढोकला बना सकते हैं। ढोकला गुजरात की बहुत फेमस डिश है। इसे बनाने में कई लोगों को थोड़ी परेशानी होती है। ज्यादातर लोगों से ढोकला स्पंजी नहीं बन पाती है। इससे ढोकले का पूरा स्वाद नहीं मिल पाता है। हालांकि, इस रेसिपी को पूरी तरह से फॉलो करके अगर आप ढोकला बनाते हैं तो एकदम परफेक्ट और स्पंजी बनकर तैयार होगी। स्वादिष्ट होने के साथ ढोकले फूले-फूले बनेंगे। बसंत पंचमी के मौके पर नाश्ते में इस रेसिपी की मदद से परफेक्ट ढोकला जरूर बनाएं।

सामग्री -

चना दाल - 1/2 कप

चावल - 1/2 कप

हरी मिर्च - 2

अदरक - 1 इंच

हल्दी पाउडर - 2 चुटकी

नमक - 3/4 छोटा चम्मच

चीनी - 2 चम्मच

नींबू का रस - 1.5 बड़ा चम्मच

दही - 1/2 कप

तेल - 1 बड़ा चम्मच

बेकिंग सोडा - 1/4 छोटा चम्मच

तड़का के लिए -

तेल - 2 बड़ा चम्मच

सरसों - 1/2 छोटा चम्मच

तिल - 1 चम्मच

हरी मिर्च - 3-4 (कटी हुई)

करी पत्ता - 10-12

वीडियो क्रेडिट - NishaMadhulika

Created On :   13 Feb 2024 11:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story