रेसिपी: नाश्ते में झटपट बनाए सुजी का सफेद ढोकला, यहां जानिए पूरी रेसिपी

  • नाश्ते में बनाए हेल्दी और टेस्टी सफेद ढोकला
  • इसे बनाना बहुत आसान है
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ढोकला गुजरातियों का एक लोकप्रिय और प्रसिद्ध व्यंजन है जो खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। देखा जाए तो यह सभी घरों में बनाया जाता है। इसे अक्सर बेसन से बनाया जाता है। लेकिन आज हम आपको सूजी से ढोकला बनाना सिखाएंगे। जिससे आप घर पर बहुत ही आसानी से स्पंजी और मुलायम ढोकला बना पाएंगे। इसे आप सुबह नाश्ते में और शाम को चाय के साथ भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसे घर पर आने वाले मेहमानों के लिए भी बना सकते हैं। सूजी का ढोकला बनाने के लिए बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है। और इसे भाप में तैयार किया जाता है, इस वजह से यह कम ऑइली होता है, और सेहत के लिए हल्दी भी होता है।

सामग्री -

सूजी - 1 कप

दही - 1/2 कप

अदरक लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच

ईनो - 1 चम्मच

धनिए के पत्ते

तड़के के लिए -

तेल -1 बड़ा चम्मच

नमक - स्वादानुसार

तेल - 2 बड़े चम्मच

हींग -1/4 छोटी चम्मच

सरसों - 1 चम्मच

करी पत्ता

वीडियो क्रेडिट - Kabita's Kitchen

Created On :   14 Feb 2024 2:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story